{"_id":"5ba28db7867a552c9418adc8","slug":"21537379767-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककरा पॉवर सब स्टेशन की ट्राली में शार्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककरा पॉवर सब स्टेशन की ट्राली में शार्ट सर्किट से लगी आग
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककरा पॉवर सब स्टेशन की ट्राली में शार्ट सर्किट से लगी आग
पैनल बाक्स में चूहा घुसने से फाल्ट, चार घंटे ठप रहे फीडर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कभी-कभी मामूली वजह भी बड़े इलाके में बिजली संकट का सबब बन जाती है। मंगलवार देर रात ककरा कलां पॉवर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों के हजारों उपभोक्ताओं को एक चूहे की कारगुजारी के चलते देर रात तक बिजली संकट से जूझना पड़ा। पैनल बॉक्स में घुसे चूहे से हुए शार्ट सर्किट से 33 केवी मेन लाइन की ट्राली में आग लग गई। हालांकि, आग से बिजली उपकेंद्र का यार्ड सुरक्षित रहा और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्राली बदले जाने के दौरान करीब चार घंटे तक सब स्टेशन के सभी फीडर बंद रहे।
मंगलवार शाम से रात करीब 10.45 बजे अचानक यार्ड कैंपस में स्थित मेन लाइन की ट्राली तेज धमाके से जल उठी। सब स्टेशन ऑपरेटर ने तत्काल इनकमिंग फीडर से अन्य फीडरों की सप्लाई बंद कर एक्सईएन सिटी विवेक कुमार पटेल और प्रभारी अवर अभियंता मनीष कुमार को सूचना दी। अभियंताओं ने पैनल बाक्स खुलवाया तो उसमें चूहा मरा मिला। इससे तकनीकी स्टाफ इसी नतीजे पर पहुंचा कि चूहे के कारण यह फाल्ट हुआ है। करीब एक घंटे बाद जली हुई ट्राली से कनेक्शन अलग कर फीडरों को दूसरी लाइन से चालू किया जा सका।
बुधवार को दिन में 11 बजे से जली हुई ट्राली को बदलने का काम शुरू होने केे साथ ही ककरा कलां के सभी फीडर बंद कर दिए गए। अपराह्न तीन बजे नई ट्राली से पॉवर सिस्टम जोड़कर बिजली सप्लाई चालू की जा सकी। इस दौरान ककरा कलां, ककरा खुर्द, आनंदपुरम, आजादपुरम, विवेक विहार, सुभाषनगर, हद्दफ, मामुड़ी, बीबीजई, मदराखेल, तिलहरजई, लोहारों का चौराहा, विश्वकर्मा चौक, अलीजई, सिंजई आंशिक आदि क्षेत्रों के लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ गया।