फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एसपी ने निकाला रूट मार्च, गड़बड़ी करने वालों को दिया संदेश

एसपी ने निकाला रूट मार्च, गड़बड़ी करने वालों को दिया संदेश

Sun, 02 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने निकाला रूट मार्च, गड़बड़ी करने वालों को दिया संदेश
एसपी ने निकाला रूट मार्च, गड़बड़ी करने वालों को दिया संदेश
विज्ञापन

शाहजहांपुर। जन्माष्टमी पर्व पर निकलने वाले शोभायात्रा को लेकर रविवार को एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने पुलिस टीम व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार के साथ मिलकर रूट मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने संदेश दिया कि त्योहार को भाई-चारे के साथ मनाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें।
जन्माष्टमी के तीसरे दिन अशफाकनगर पुलिस चौकी के पास से होकर छोटी लाइन तक अलग-अलग समय पर तीन शोभायात्रा निकलती हैं। इसमें भारी संख्या में श्रीकृष्ण के भक्त शामिल होते हैं। एक शोभायात्रा शहबाजनगर में भी निकलती थी। इन शोभायात्रा के बारे में जानकारी लेने के साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर एसपी ने शनिवार रात 10 बजे रूट मार्च निकाला। इसके बाद रविवार को भी शाम को पुलिस टीम के साथ रूट मार्च किया। पुलिस टीम ने गदियाना, पुवायां रोड, निगोही रोड और अशफाकनगर चौराहे से छोटी रेलवे लाइन तक रूट मार्च किया। एसपी के साथ में सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा व पुलिस बल शामिल था।
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
शाहजहांपुर। जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरो की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। रविवार को शहर कोतवाली और सदर क्षेत्र में स्थित मंदिरों पर सिपाहियों के साथ-साथ होमगार्ड भी लगाए गए। वहीं सोमवार को भी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था इसी तरह से बनी रहेगी। चौकी इंचार्जों को मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक या लापरवाही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। चौक कोतवाली क्षेत्र में स्थित मिशन तिराहा के पास स्थित धार्मिक स्थल पर निगरानी रखने के लिए पुलिस ने पहले से ही गोपनीय रिपोर्ट तलब कर ली। यहां पर गड़बड़ी की आशंका वालों पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं। बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, कृष्णा मंदिर, संकट मोचन आदि प्रमुख 75 ट्रेनी दरोगाओं को भी सुरक्षा के लिए लगाया गया है। सीओ सिटी सुमित शुक्ला सुरक्षा को लगाए गए पुलिस कर्मियों को भी देर शाम तक चेक करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed