{"_id":"5b2f9dcc4f1c1b254d8b8244","slug":"21529847244-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी तंत्र के शोषण से निजात पाने को संगठित हो व्यापारी समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी तंत्र के शोषण से निजात पाने को संगठित हो व्यापारी समाज
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी तंत्र के शोषण से निजात पाने को संगठित हो व्यापारी
0 जीएसटी की विसंगतियों पर बरसे व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल
0 तीन जुलाई को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन का किया एलान
फोटो 07 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा है सरकारी विभागों के शोषण से मुक्त होने के लिए व्यापारी समाज को संगठित और एकजुट होना होगा। रविवार को सुबह लखनऊ से बदायूं जाते वक्त जिले के एक दिवसीय दौर पर आए कंछल बहादुरगंज के एक होटल स्थित संगठन कार्यालय में जिला एवं नगर इकाइयों के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए व्यापारी नेता कंछल ने जीएसटी की विसंगतियों पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सरकार की उदासीनता के विरोध में तीन जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन में त्रिवार्षिक पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू कराने के लिए वह प्रदेश के दौरे पर निकले हैं और उनके भ्रमण का एकमात्र उद्देश्य यही है कि सिस्टम की खामियों से लड़ने के लिए संगठन का ऐसा ढांचा तैयार हो, जिसे ऊर्जावान सक्रिय पदाधिकारी सकारात्मक दिशा दे सकें। उन्होंने जिले की सभी प्रमुख इकाइयों से निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी कर संगठन के प्रति समर्पित व्यापारियों को शामिल करने के निर्देश देते हुए विभिन्न इकाइयों के प्रांतीय पदाधिकारियों को पुनर्गठन का दायित्व सौंपा। इसके लिए जिले में संगठन की कमान संभाले वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता को पुवायां, प्रदेश मंत्री मनोज खन्ना को जलालाबाद, नारायण दास अग्रवाल को तिलहर, प्रभात रंजन पांडेेय को ददरौल, सुरेंद्र सिंह को शाहजहांपुर नगर और प्रदीप गुप्ता को मीरानपुर कटरा इकाई के पुनर्गठन का दायित्व सौंपा।
जीएसटी के मुद्दे पर कहा कि संगठन ने हमेशा जीएसटी का स्वागत किया, लेकिन उसमें अभी तमाम खामियां दूर किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विश्व के 140 देशों में जीएसटी की दरें दस से 20 प्रतिशत तक सीमित हैं, लेकिन देश में उच्चतम दर 28 प्रतिशत नियत की गई है। इसलिए देश में अधिकतम 18 प्रतिशत जीएसटी दर रखी जीानी चाहिए।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के अंदर माल परिवहन पर ई-वे बिल की बाध्यता समाप्त किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री से लेकर प्रदेश के वित्त मंत्री को ज्ञापन दिए जाने पर सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद भी जीएसटी में 75 फीसदी खामियां बनी हुई हैं। प्रारंभ में व्यापारी नेता कंछल का यहां पहुंचने पर पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक और वार्ता मेें कुंज बिहारी अग्रवाल, अमित शर्मा, उवैस हसन खां, महेंद्र चावला, श्याम मोहन अग्रवाल, लक्ष्मीकांत मिश्रा, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।