{"_id":"5ac6397a4f1c1bd9618b5c00","slug":"21522940282-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को भगवान भरोसे चलते मिले गेहूं क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को भगवान भरोसे चलते मिले गेहूं क्रय केंद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Thu, 05 Apr 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
wheat procurement centre
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं क्रय केंद्रों का बृहस्पतिवार को एसडीएम मोइनुल इस्लाम ने निरीक्षण किया इस दौरान बंडा में एक क्रय केंद्र पर खाली बैनर टंगा मिला। वहीं सिंधौली में कई केंद्रों की खरीद शून्य होने पर उन्होंने केंद्र प्रभारी से नाराजगी जताई और चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
एसडीएम सिंधौली क्षेत्र के मुड़िया पवार में पीसीएफ के क्रय केंद्र पर पहुंचे। यहां केंद्र प्रभारी नरेश चंद्र मौजूद मिले। केंद्र पर नमी मापक यंत्र और पंखा नहीं मिला। गांव कोटावारी में लगे पीसीएफ के क्रय केंद्र पर प्रभारी वीरेंद्र कुमार मौजूद मिले, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी खरीद शून्य मिलने पर नाराजगी जताई। गांव दिउरिया के पीसीएफ के क्रय केंद्र पर प्रभारी थे लेकिन खरीद शून्य होने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बंडा के मंडी परिसर में कर्मचारी कल्याण निगम के क्रय केंद्र पर सिर्फ बैनर टंगा मिला। उ.प्र. आवश्यक वस्तु निगम के केंद्र प्रभारी सरफराज गायब मिले, लेकिन गेहूं की तोल चल रही थी। केंद्र पर मौजूद कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे सके। नेफेड के क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी विकास सिंह मौजूद मिले, लेकिन खरीद शून्य थी। इलेक्ट्रानिक कांटों का वजन कराने पर 51 किलो निकला तो केंद्र प्रभारी सही जवाब नहीं दे सके। बंडा मंडी परिसर में एफसीआई के क्रय केंद्र पर भी बृहस्पतिवार तक खरीद शून्य मिली। केंद्र प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि दो अप्रैल को किसान गेहूं लाए थे, जिसकी तोल कराई जाएगी। निरीक्षण के बाबत एसडीएम ने बताया कि कई स्थानों पर लापरवाही मिलने के बाद जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन