{"_id":"5ac4d2674f1c1bc4618b57fb","slug":"21522848359-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी ठप रही बीएसएनएल की ब्राडबैंड की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी ठप रही बीएसएनएल की ब्राडबैंड की सेवा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Wed, 04 Apr 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
bsnl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा बुधवार को तीसरे दिन भी ठप रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर बैंकों में कनेक्टविटी बार-बार ठप होने से लेन-देन प्रभावित हुआ। निजी संस्थानों में भी असर दिखा।
बीएसएनएल की ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा रविवार से बेपटरी है। बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क भी लगातार प्रभावित है। रविवार को दलित संगठनों के भारत बंद आंदोलन के दौरान भी बीएसएनएल की सेवाएं ठप रहने के चलते डीएम अमृत त्रिपाठी ने महाप्रबंधक को लिखा था। तीसरे दिन भी सेवाएं पटरी पर नहीं आ सकी हैं। टीडीएम राजकुमार का कहना है कि लखनऊ से बरेली के बीच लाइन में तकनीकी खराबी के चलते कुछ दिक्कत हो रही है। इसे ठीक करने का काम किया जा रहा है। जल्द सेवाएं सुचारु हो जाएंगी। इधर, लगातार ब्राडबैंड और मोबाइल सेवा प्रभावित रहने से लोगों के प्रति बीएसएनएल के प्रति रोष पनप रहा है।