फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   होमगार्ड जवानों ने किया कलक्ट्रेट का घेराव, नारेबाजी

होमगार्ड जवानों ने किया कलक्ट्रेट का घेराव, नारेबाजी

Mon, 04 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड जवानों ने किया कलक्ट्रेट का घेराव, नारेबाजी
police - फोटो : amar ujala
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन ने सोमवार को कलक्ट्रेट का घेराव किया। होमगार्ड जवानों को ड्यूटी देने में मनमानी का आरोप लगाते हुए उन्होंने नारेबाजी की। आरोप लगाया कि देहात क्षेत्र की होमगार्ड कंपनियों के जवानों को ड्यूटी नहीं दी जा रही है। इससे उनके परिवार आर्थिक तंगी के कगार पर हैं। जवानों ने एडीएम प्रशासन सर्वेश कुमार को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। एडीएम ने नियमानुसार ड्यूटी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद होमगार्ड जवान शांत हुए।
विज्ञापन

जिले में होमगार्ड जवानों की 20 कंपनियों में छह नगरीय और 14 ग्रामीण हैं। वर्तमान में इन 20 कंपनियों में 1760 होमगार्ड जवानों की तैनाती है। नगरीय और ग्रामीण कंपनियों में होमगार्ड जवानों की ड्यूटी समानुपाती नहीं है। नगरीय कंपनियों के जवानों को ज्यादा ड्यूटी दी जाती हैं। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने आरोप लगाया कि ड्यूटी में मनमानी की जाती है। यातायात ड्यूटी में 60-60 ड्यूटी रिक्त होने के बाद भी जवानों को ड्यूटी नहीं दी जा रही। कई जवानों को नौ माह से ड्यूटी नहीं मिली है। इससे उनके परिवार आर्थिक तंगी के कगार पर हैं। प्रदर्शन में शामिल संतोष कुमार, जितेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, मुन्ना लाल, कृपाल सिंह, रमेश पाल, राजेश सिंह, रवि कुमार आदि होमगार्ड जवानों ने एडीएम प्रशासन सर्वेश कुमार को ज्ञापन देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। जवानों ने होमगार्ड विभाग में वर्षों से जमे लिपिक को भी हटाने की मांग की। एडीएम का कहना है कि होमगार्ड जवानों के ज्ञापन पर विचार कर जरूरी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed