{"_id":"595cec744f1c1bf2288b4818","slug":"21499262068-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कचार्ज कर्मचारियों ने दूसरे दिन जारी रखा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कचार्ज कर्मचारियों ने दूसरे दिन जारी रखा धरना
Updated Wed, 05 Jul 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-1 से जुड़े वर्कचार्ज कर्मचारियों ने पांच सूत्री मांग पत्र के जल्द निस्तारण की मांग दोहराते हुए बुधवार को दूसरे दिन भी विभागीय कार्य का बहिष्कार कर धरना जारी रखा। अधिशासी अभियंता के कार्यालय नहीं आने से नाराज कर्मचारियों ने डीएम के नाम ज्ञापन देकर एक्सईएन को जरूरी दिशा निर्देश जारी करने का अनुरोध किया।
पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व मेें जिला मंत्री सर्वेश सिंह समेत सत्यपाल, अनिल कुमार, राममूर्ति, रामकुमार, हरिओम, झब्बू लाल, रामसरन, श्यामा चरण, भोलाराम, वासिद, रामनाथ आदि कर्मचारी धरना-प्रदर्शन में शामिल रहे। इस मौके पर सभा में वक्ताओं ने ग्रीष्मकालीन वर्दियों का वितरण कराने, वेतन से की गई अनावश्यक कटौती की धनराशि वापस दिलाने, एसीपी का लाभ दिए जाने आदि मांगों का उल्लेख किया।
डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि एक्सईएन के स्तर से कारण बताए बगैर फील्ड स्टाफ के देयकों का भुगतान और पांच-पांच वर्ष की वेतन वृद्धियां रोक रखी गई हैं। करीब छह माह से पांच सूत्री मांग पत्र लंबित है, लेकिन एक्सईएन जेपी सिंह अपने अड़ियल और तानाशाहीपूर्ण रवैये के कारण वार्ता करके उनका निस्तारण नहीं कर रहे हैं। इसलिए कार्मिक शोषण रोकने के लिए कार्यालय से विरत रह रहे एक्सईएन को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जाएं।