{"_id":"f815caae73c131ac6d9a3588520dddf4","slug":"21-have-been-awarded-to-meritorious-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
आचार्य नरेंद्र देव जयंती पर रविवार को हुए कार्यक्रम में खत्री समाज के लोगों ने 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही 24 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति चेक वितरित किए गए।
चौक खत्री धर्मशाला में हुुए कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने किया। इसके बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान किए गए। उन्होंने ने पदाधिकारियों से आवाहन करते हुए कहा कि ऐसी कार्ययोजना तैयार करें, जिससे खत्री समाज के उत्थान के साथ-साथ स्वजातीय बंधु अपने-अपने जिले, प्रदेश और देश में समाज के सभी वर्गों के उत्थान और चिंतन का प्रयास करें। विशिष्ट अतिथि विधायक रविदास महरोत्रा ने कहा कि एक लड़के को शिक्षित करने से एक व्यक्ति शिक्षित होता है, जबकि एक लड़की को शिक्षित करने से एक पूरा परिवार शिक्षित होता है। उन्होंने महिलाओं को विरुद्ध हो रहे अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए खत्री महिला मंडल से सक्रिय योगदान का आवाहन किया। कार्यक्रम में अतुल कपूर, प्रमोद कुमार, ऋषि कपूर, विकास मेहरा, प्रमोद खन्ना, राजीव खन्ना, मनोज खन्ना, गोपाल कृष्ण महरोत्रा, सुरेंद्र सिंह सेठ, प्रशांत टंडन, शिवनारायण खन्ना गौरव सेठ, राजीव महरोत्रा आदि का सहयोग।
इन सभी को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में रितुषी, समर्थ, रतन, विनायक, अंजोरी, प्रियंका, श्रेया, प्रभव, प्रियांश, दिशा, यश, सुनाली, विशाल, साहित, शुभम, सोनम, उन्नती, अदिती, सिधार्थ, सवर्मिमा और खुशी को सम्मानित किया गया।