{"_id":"6a537f260b774d0055069a2e","slug":"205-couples-married-under-the-mass-marriage-scheme-in-shahjahanpur-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सामूहिक विवाह में गूंजे मंत्र और पढ़ाया गया निकाह, 205 जोड़ों की कराई गई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सामूहिक विवाह में गूंजे मंत्र और पढ़ाया गया निकाह, 205 जोड़ों की कराई गई शादी
Sun, 12 Jul 2026 05:19 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:19 PM IST
सार
शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में 205 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
वित्त मंत्री, सांसद और महापौर ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद।
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) मैदान में 205 जोड़ों का विवाह कराया गया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया और नवदंपतियों को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। इस दौरान 177 हिंदू और 28 मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है। सरकार बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा और विवाह तक आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि कन्या सुमंगला योजना के तहत एक बेटी को छह चरणों में 25 हजार रुपये की सहायता दी जाती है, जबकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं।
विज्ञापन
सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि योजना से गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह का आर्थिक बोझ कम हुआ है। विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सामाजिक और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप विवाह संपन्न कराना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन