फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रुद्र महायज्ञ के साथ आज से शुरू होगा मुमुक्षु महोत्सव

रुद्र महायज्ञ के साथ आज से शुरू होगा मुमुक्षु महोत्सव

Sun, 24 Feb 2019 08:26 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Feb 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
रुद्र महायज्ञ के साथ आज से शुरू होगा मुमुक्षु महोत्सव
शाहजहांपुर। सोमवार से शुरू हो रहा सात दिवसीय मुमुक्षु महोत्सव इस बार यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और विश्वविद्यालय परीक्षाओं के कारण सादगी से मनाया जाएगा। महोत्सव के संबंध में रविवार को मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने मीडिया को जानकारी दी।
विज्ञापन

एसएसएमवी सभागार में हुई प्रेसवार्ता में चिन्मयानंद ने कहा कि बोर्ड और विश्वविद्यालय परीक्षाओं के कारण महोत्सव सादगी के साथ मनाया जाएगा। सोमवार सुबह रुद्र महायज्ञ से महोत्सव का श्रीगणेश होगा। इसके बाद स्वामी शुकदेवानंद स्मृति सभागार में श्रीधाम वृंदावन की साध्वी भक्ति प्रभा संगीतमय श्रीराम कथा श्रवण कराएंगी। शाम को सात से आठ बजे तक इसी सभागार में भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। परीक्षाओं के कारण मैदान में कोई आयोजन नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेठी दौरा होने के कारण मुख्यमंत्री का यहां प्रस्तावित कार्यक्रम भी स्थगित हो गया है।
विज्ञापन

चिन्मयानंद ने बताया कि रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय की तर्ज पर स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय भी यहां घोषित होना चाहिए। शिक्षा संकुल पब्लिक स्कूलों का समूह बनाकर प्रतिवर्ष 10 परिषदीय स्कूलों के शैक्षिक विकास की दिशा में काम करेगा। इसके लिए पर्याप्त संसाधन जुटाए जाएंगे और उन स्कूलों को चिह्नित किया जाएगा। मदनापुर के सिकंदरपुर कलां की जमीन को चकबंदी के माध्यम से इकट्ठा कर वहां गोवंश विहार की बात मुख्यमंत्री से हुई है। चिन्मयानंद ने बताया कि मुमुक्षु आश्रम परिसर में प्रदेश सरकार की ओर से एक हजार लोगों की क्षमता वाला प्रेक्षागृह बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए बहुत कुछ हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ता और हौसले के चलते होली से पहले एक होली और हो सकती है। पड़ोसी देश को सबक सिखाने के लिए अब कुछ भी हो सकता है।आयोजन सचिव डॉ. अनुराग अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed