फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   इलाहाबाद से 70 जोड़ी मालगाड़ियां डायवर्ट, ट्रैफिक बढ़ा

इलाहाबाद से 70 जोड़ी मालगाड़ियां डायवर्ट, ट्रैफिक बढ़ा

Fri, 15 Feb 2019 12:35 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद से 70 जोड़ी मालगाड़ियां डायवर्ट, ट्रैफिक बढ़ा
शाहजहांपुर। प्रयागराज कुंभ के चलते 70 जोड़ी मालगाड़ियों के रूट डायवर्जन से लखनऊ-दिल्ली रेल रूट पर ट्रैफिक बढ़ गया है। इन ट्रेनों को इलाहाबाद से कानपुर सेंट्रल के स्थान पर लखनऊ, मुरादाबाद रेल मंडल होते हुए पास किया जा रहा है। मालगाड़ियों का रूट डायवर्जन दिल्ली-प्रयाग के बीच ट्रेन-18 वंदे भारत का संचालन भी एक वजह है। वहीं लखनऊ, मुरादाबाद मंडल में मालगाड़ियां बढ़ने से सवारी गाड़ियां प्रभावित हो रही हैं। दिसंबर में दो महीने के लिए रद्द की गईं दो दर्जन रेलगाड़ियों में कई का निरस्तीकरण मार्च तक बढ़ाने की भी एक वजह रेल रूट पर मालगाड़ियों का ट्रैफिक ज्यादा होना है।
विज्ञापन

बिहार, झारखंड, पश्विमी बंगाल की ओर से आने वाली रेलगाड़ियों को इलाहाबाद, प्रतापगढ़, लखनऊ से डायवर्ट किया जाता है। 15 फरवरी से दिल्ली-प्रयाग के बीच ट्रेन-18 वंदे भारत का संचालन शुरू होना है। प्रयागराज कुंभ के चलते इन दिनों यात्री ट्रेनों का दबाव भी इन रेल सेक्शन में ज्यादा हो गया है। ऐसे में इलाहाबाद से दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा की ओर जाने वाली 140 से ज्यादा अप-डाउन मालगाड़ियों को लखनऊ, मुरादाबाद रेल मंडलों से होते हुए पास किया जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि दिसंबर में इन रेल मंडलों से होकर चलने वाली दो दर्जन रेलगाड़ियों को 15 फरवरी तक निरस्त किया गया था। इनमें 15 से ज्यादा रेलगाड़ियों का निरस्तीकरण मार्च अंत तक बढ़ा दिया गया है। निरस्तीकरण को आगे बढ़ाना भी रेल रूट पर मालगाड़ियों का दबाव माना जा रहा है। लखनऊ-मुरादाबाद रेल रूट पर यात्री गाड़ियों की लेट-लतीफी की एक वजह भी मालगाड़ियों का ट्रैफिक ही है।
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में कोयले की मांग बढ़ी
मुरादाबाद रेल मंडल के एडीआरएम अश्वनी कुमार की मानें तो पंजाब और हरियाणा में बंद पड़े थर्मल पावर प्लांट चालू होने से कोयले की मांग बढ़ गई है। नौ फरवरी को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर स्वचलित सीढ़ियो का शिलान्यास करने से पहले रेल क्रॉसिंग नंबर 305 सड़क यातायात के लिए खोले जाने संबंधी कुछ ग्रामीणों की मांग पर एडीआरएम ने यह बात कही थी। ज्यादातर कोयला झारखंड से आता है। अब तक काफी मालगाड़ियों को इलाहाबाद से कानपुर सेंट्रल होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाता था। इन मालगाड़ियों को अब लखनऊ, मुरादाबाद रेल मंडल होते हुए पास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ की वजह से 140 से ज्यादा मालगाड़ियों का डायवर्जन किया गया है। यह मालगाड़ियां लखनऊ, मुरादाबाद मंडल होते हुए पास की जा रही हैं। इस वजह से रेल रूट पर ट्रेनों का ट्रैफिक बढ़ा हुआ है। सवारी गाड़ियां प्रभावित न हों इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
प्रभाष राघव, डिवीजन ऑपरेटिंग मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed