फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   वकील बनने से पहले की कानून के फंदे में फंसा इरफान

वकील बनने से पहले ही कानून के फंदे में फंसा इरफान

Thu, 24 Jan 2019 12:22 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
वकील बनने से पहले की कानून के फंदे में फंसा इरफान
शाहजहांपुर। महानगर के एक पीजी कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़, अश्लीलता के आरोपी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष इरफान हुसैन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वकील बनने से पहले ही कानून के फंदे में फंसे इरफान के मामले में एसएस लॉ कॉलेज भी विचार कर रहा है। दरअसल, इरफान तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स का छात्र है। तीन साल की इस कानून की पढ़ाई में छह सेमेस्टर होते हैं। हाल ही में उसने तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा दी है। वकील बनने के लिए उसे तीन और सेमेस्टर पास करने हैं। इरफान ने तीन अन्य साथियों के साथ शनिवार को एक पीजी कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ के साथ उसे अगवा करने की भी कोशिश की थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार बरनवाल का कहना है कि इरफान कुल छह में दो सेमेस्टर पास करने के बाद तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा दे चुका है। अगले सेेमेस्टर के लिए उसे फिर से कॉलेज में प्रवेश लेना है। इरफान पर कॉलेज कैंपस में छेड़छाड़ का गंभीर अरोप लगा है। ऐसे में उसे अगले सेमेस्टर में प्रवेश देने के लिए नियमानुसार विचार किया जाएगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


साथी छात्र का भी हो सकता कॉलेज से निष्कासन
शाहजहांपुर। कॉलेज कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में संबंधित पीजी कॉलेज भी कमेटी से जांच करा रहा है। अब तक सामने आया है कि मुख्य आरोपी इरफान का साथी कामरान इस कॉलेज का छात्र है। शाहरोज पर स्थिति साफ होनी बाकी है। एक अन्य आरोपी नदीम की लाल इमली चौराहे के पास रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान है। पीजी कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि जांच चल रही है। कई तथ्य सामने आने बाकी हैं। अगर छेड़छाड़ का आरोप जांच में छात्रों पर सिद्ध होता है तो उनको कॉलेज से निष्कासित किया जाएगा।
विज्ञापन


वीडियो क्लिप में दिख रहे युवक नहीं हो सके ट्रेस
शाहजहांपुर। छात्रा से हुई छेड़छाड़ संबंधी वायरल वीडियो में मुख्य आरोपी इरफान के साथ दो अन्य युवक भी छात्रा से उलझते नजर आ रहे हैं। यह दोनों युवक न तो कॉलेज के छात्र हैं और न ही उनका नाम एफआईआर में है। ऐसे में उन दोनों की तलाश भी पुलिस कर रही है। वीडियो क्लिप में नजर आ रहे दोनों युवकों के बारे में अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस क्लू नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह दबिशें, हत्थे नहीं आए तीन अन्य आरोपी
शाहजहांपुर। नामजद तीन अन्य आरोपी कामरान, नदीम और शाहरोज बुधवार को भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। गिरफ्तारी के लिए लगीं दोनों टीमों ने कई स्थानों पर दबिशें दीं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आरोपियों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगे हैं। उनकी लोकेशन ट्रेस होने में भी देरी हो रही है। विवेचक दिलीप यादव ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


नामजद अन्य तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। वीडियो क्लिप में दिख रहे दोनों युवकों का भी पता लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है। बाकी अरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ब्रह्मपाल सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed