फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कुलाबा बंद करने गया किसान नहर में डूबा, तलाश जारी

कुलाबा बंद करने गया किसान नहर में डूबा, तलाश जारी

Mon, 31 Dec 2018 11:47 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
कुलाबा बंद करने गया किसान नहर में डूबा, तलाश जारी
बंडा(शाहजहांपुर)। शारदा नहर का कुलाबा बंद करने गया किसान पैर फिसलने से नहर में चला गया। तेज बहाव की वजह से उसका कुछ पता नहीं लगा। देर शाम तक किसान की तलाश जारी थी। क्षेत्र के गांव ररूआ निवासी 40 वर्षीय सुखचैन पुत्र बलदेव सिंह सोमवार शाम को अपने खेत पर गया था। वह शारदा नहर के माइनर से खेत में सिंचाई कर रहा था। खेत में पानी पूरा होने के बाद वह नहर का कुलाबा बंद कर रहा था। इसी दौरान सुखचैन का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। पास ही खेतों में काम कर रहे किसानों ने देखा तो उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा होने की वजह से वह नहीं मिला। देर शाम तक उसकी तलाश जारी थी। परिवार वालों का कहना है कि सुखचैन तैरना नहीं जानता है। सूचना पर देर रात थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed