फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   इलेक्शन मोड में दिखे सीएम, गिनाते रहे उपलब्धियां

इलेक्शन मोड में दिखे सीएम, गिनाते रहे उपलब्धियां

Sun, 30 Dec 2018 09:43 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 30 Dec 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
इलेक्शन मोड में दिखे सीएम, गिनाते रहे उपलब्धियां
शाहजहांपुर। क्रांतिकारी शहीद ठाकुर रोशन सिंह के पैतृक गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इलेक्शन मोड में नजर आए। यहां-वहां की बात न कर उनका संबोधन केवल विकास पर केंद्रित रहा। करीब 45 मिनट के संबोधन में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते रहे। इस दौरान वह विवादित बोल से बचे। सिर्फ एक बार गो संरक्षण के बहाने सपा पर तंज कसा। न्यूनतम समर्थन मूल्य के जरिये किसानों को और सरकारी क्षेत्र में सवा लाख नई भर्तियों के नाम पर युवाओं पर डोरे डाले। निजी क्षेत्र में निवेश, किसान कर्ज माफी, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना का जिक्र किया तो शहीदों के परिवारों की उपेक्षा के लिए पुरानी सरकारों को भी घेरा। संबोधन में एक बार भी राम मंदिर का जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य मिल रहा है। साल 2017 में सरकार ने 37 एमटी, 2018 में 53 एमटी गेहूं की खरीद की। 2017 में 17 एमटी और 2018 में अब तक 22 एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। धान खरीद 31 जनवरी तक चलेगी। गन्ना किसानों का जिक्र करते हुए बोले कि पेराई सत्र में उनकी सरकार ने 45 हजार करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान किया। चालू पेराई सत्र में अब तक ढाई हजार करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। पिछली सरकारों में किसान की उपज माफिया खरीदते थे। अब ऐसा नहीं हो रहा। गो संरक्षण का जिक्र करते हुए बोले, सपाइयों से सावधान रहने की जरूरत है। यह गाय को दूध निकालने के बाद किसान की फसल चौपट करने के लिए छोड़ देते हैं। हमारी सरकार गो संरक्षण की दिशा में काम कर रही है। संबोधन के दौरान कई बार शहीदों का जिक्र किया। बोले, विकास लंबी प्रक्रिया है, लेकिन बलिदानी हमें प्रेरणा देते हैं। वास्तव में आजादी का लाभ शहीदों के गांवों तक पहुंचने में देरी हुई है।
विज्ञापन


प्रेस क्लब भवन निर्माण को मंजूरी
शाहजहांपुर। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने मंच से घोषणा की कि शासन ने प्रेस क्लब भवन निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए शासनादेश भी जारी हो गया है। टाउन हाल के पास खाली पड़ी जमीन पर प्रेस क्लब बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की यह पुरानी मांग थी जिसे भाजपा सरकार ने पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जनवरी तक वितरित करें राशन कार्ड
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री ने मंच से अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर परिवार के पास राशन कार्ड होना चाहिए। 15 जनवरी तक शिविर लगाकर राशन कार्ड का वितरण करें। बिना किसी भेदभाव के पात्रों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। अधिकारियों को चेताया कि किसी तरह की लापरवाही न हो। गांवों में शिविर लगाकर पात्रों को पेंशन जारी करें।


कॉलेज को भूमि दान करने वालों का आभार
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री उन लोगों का आभार जताना भी नहीं भूले जिन्होंने नवादा दरोबस्त में शहीद ठाकुर रोशन सिंह राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए जमीन दान की है। उन्होंने कहा कि जब इंच-इंच जमीन के लिए खूनी संघर्ष हो रहे हैं ऐसे में जिन लोगों ने कॉलेज के लिए जमीन दान दी वे आभार और बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed