{"_id":"5c2776d9bdec2256d743cf7f","slug":"201546090201-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"79 किसानों ने डिग्री कॉलेज को दान की जमीन, रजिस्ट्री हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
79 किसानों ने डिग्री कॉलेज को दान की जमीन, रजिस्ट्री हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/ तिलहर। खुदागंज के गांव नवादा दरोबस्त के राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। शनिवार को 79 किसानों ने 1.1604 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री प्रदेश के राज्यपाल के पक्ष में कर दी। रजिस्ट्री कराने के लिए लखनऊ से संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा डॉ. अमित भारद्वाज, बरेली से क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश समेत उच्च शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी दिन भर तिलहर रजिस्ट्री कार्यालय में डेरा जमाए रहे। शाम करीब साढ़े चार बजे रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को इसी जमीन पर राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास करेंगे।
काकोरी कांड के शहीद ठाकुर रोशन सिंह के पैतृक गांव में राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए 30 बीघा जमीन की जरूरत थी। प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों के स्तर से इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नवादा दरोबस्त पहुंच रहे हैं। इससे पहले शनिवार तक जमीन का मामला लटका हुआ था। दोपहर बाद संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा डॉ. अमित भारद्वाज, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा सचिव डॉ. राजेश प्रकाश, अतिरिक्त महानिरीक्षक स्टांप लाल साहब यादव, सब रजिस्ट्रार सदर राम सहाय, तहसीलदार तिलहर रामबाबू, नदावा दरोबस्त गांव की प्रधान सरिता सिंह और उनके पति कैप्टन अशोक कुमार रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। यहां गांव के 79 किसानों ने राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए 1.1604 हेक्टयर जमीन दान में दी। सभी किसानों ने जमीन की पॉवर ऑफ अटार्नी कैप्टन अशोक कुमार के नाम की। इसके बाद कैप्टन अशोक कुमार ने इस जमीन की रजिस्ट्री उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम कर दी। राज्यपाल के प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा मौजूद रहे। बतौर गवाह ग्राम प्रधान सरिता सिंह और गांव के ही ब्रजपाल रहे। शाम को रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली।
कुल 79 किसानों ने राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए 1.1604 हेक्टेयर भूमि दान की है। इसकी रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। कुछ और भी जमीन की रजिस्ट्री होनी है। यह प्रक्रिया में है। जमीन का दाखिल-खारिज जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन
-रामबाबू, तहसीलदार तिलहर