{"_id":"5c264608bdec22569632f984","slug":"201546012168-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर।/मिर्जापुर। जिला अस्पताल में घायल बेटे का इलाज करा रहे ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने कुछ लोगों पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।
मिर्जापुर क्षेत्र के गांव कीलापुर निवासी 45 वर्षीय रामरहीस जोशी का 13 वर्षीय बेटा मनोज कुमार 25 दिसंबर को कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर रोड पार करते समय आटो की चपेट में आकर घायल हो गया था। उसे सीएचसी से 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया था। रामरहीस और उसकी पत्नी रीना बेटे का इलाज करा रही थी। रीना के मुताबिक बुधवार रात उसके पति शराब पीकर आ गए। अस्पताल में कुछ लोगों से विवाद हो गया। जिसमें उन लोगों ने पति की पिटाई कर दी। जिससे पति के सिर में चोट आ गई और पति की मौत हो गई। अकेले पति के शव के पास बैठी महिला ने जब सच्चाई बतानी शुरू की तो पुलिस ने उसे अलग कर दिया और उसकी जुबान बंद कर दी। बृहस्पतिवार देर शाम मिर्जापुर से आए एसआई वकार अहमद ने जिला अस्पताल पहुंचकर पंचनामा भरा। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा। एसआई का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता लगेगा की उसकी मौत कैसे हुई। महिला ने पिटाई करने की कोई तहरीर नहीं दी है।