फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गोरखपुर भेजी गई रेल इंजन दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्ट

गोरखपुर भेजी गई रेल इंजन दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्ट

Wed, 19 Sep 2018 12:23 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर भेजी गई रेल इंजन दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्ट
गोरखपुर भेजी गई रेल इंजन दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्ट
विज्ञापन

गोरखपुर लोकोमोटिव शेड ने दी थी डीजल इंजन को फिटनेश
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मालगाड़ी के डीजल इंजन के संबंध में रिपोर्ट गोरखपुर लोकोमोटिव भेज दी गई है। इस इंजन को गोरखपुर लोकोमोटिव ने ही फिटनेश दी थी। फिलहाल इंजन तिलहर में खड़ा है। गोरखपुर से तकनीकी टीम के आने का इंतजार है।
रविवार को बरेली से फैजाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी के इंजन का प्रेशर टैंक तिलहर-कटरा के बीच गेट नंबर 343 के पास खुलकर गिर गया था। इससे गेहूं से भरी मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई। करीब तीन घंटे तक डाउन लाइन पर रेल यातायात प्रभावित रहा। एडीआरएम शरद श्रीवास्तव ने भी निरीक्षण किया। पड़ताल में पता लगा कि रेल इंजन को गोरखपुर लोकोमोटिव ने सितंबर 2019 तक के लिए फिटनेश जारी की थी। इंजन की शेड्यूल जांच भी यही हुई थी। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को रेल इंजन के संबंध में रिपोर्ट गोरखपुर भेज दी गई है। अब लोकोमोटिव शेड की तकनीकी टीम को मौके पर पहुंच कर इंजन का निरीक्षण करना है। इसके बाद ही पता लग सकेगा कि चूक कहां पर हुई।
विज्ञापन

---------
निरस्त रही अप-डाउन राज्यरानी एक्सप्रेस
शाहजहांपुर। लखनऊ से मेरठ सिटी के बीच चलने वाली 22453/22454 अप और डाउन राज्यरानी एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त रही। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, ट्रेन के निरस्त किए जाने की वजह साफ नहीं हो सकी है। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि मंगलवार को राज्यरानी एक्सप्रेस के निरस्त रहने की सूचना का लगातार एनाउंस कराया गया। सूचना पट पर भी इसे अंकित किया गया, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
रोजा यार्ड में रहा दो घंटे का पैचिंग ब्लॉक
रोजा। रोजा यार्ड में रेल ट्रैक की पैचिंग के लिए मंगलवार शाम 4:30 से 6:30 तक का ब्लॉक लिया गया। इससे अप- 13151 सियालदह एक्सप्रेस प्रभावित हुई। पिछले दिनों यार्ड में ब्लॉक लेकर ट्रैक और स्लीपर बदलने का काम किया गया था। यहां पैचिंग का काम बाकी रह गया था। मंगलवार को दो घंटे के ब्लॉक के दौरान ट्रैक पैचिंग का काम किया गया। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि काम काफी हद तक पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed