फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हारगुरैया में बुखार का प्रकोप, एक बच्ची की मौत

हारगुरैया में बुखार का प्रकोप, एक बच्ची की मौत

Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
हारगुरैया में बुखार का प्रकोप, एक बच्ची की मौत
फोटो-36,मृत बच्ची सुनीता का फाइल फोटो
विज्ञापन

हारगुरैया में बुखार का प्रकोप, एक बच्ची की मौत
कई बच्चे भी जूझ रहे बुखार, खांसी, पेट दर्द की बीमारी से
एसडीएम के साथ चिकित्सा प्रभारी टीम लेकर पहुंचे गांव
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। हारगुरैया के मंझरा बड़ी हारगुरैया में कई दिन से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। इससे एक बच्ची की बुधवार सुबह सीएचसी पर इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि गांव में कई अन्य बच्चे अभी भी बुखार, खांसी, पेट दर्द आदि बीमारी से जूझ रहे हैं। बच्ची की मौत हो जाने के बाद बीमार बच्चों के परिजन बीमारी को लेकर खौफजदां है। सीएमओ के निर्देश पर एसडीएम विजय शर्मा के साथ सीएचसी प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने टीम के साथ गांव पहुंचकर बीमार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और दवाएं वितरित कीं।
मंगलवार को ऋषिराम की लगभग साढ़े तीन साल की बेटी सुनीता को तेज बुखार आया। वह दिल्ली में रहकर मजूदरी करता है। इस कारण उसकी पत्नी ने सुनीता के लिए गांव से ही दवा ले ली लेकिन रात में उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। सुबह चार बजे पड़ोसियों की मदद से मां उसे लेकर जलालाबाद पहुंची लेकिन प्राइवेट डाक्टरों ने जबाब दे दिया। तब वह उसे लेकर सीएचसी पहुंची। यहां सुबह सात बजे उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ऋषिराम के पड़ोस में स्वामी दयाल का पांच साल का बेटा नीतेश व सात साल की उसकी बहन प्रंाशी, बलराम का आठ वर्षीय लड़का प्रवेश आदि बच्चे भी बुखार, खांसी व पेट दर्द से कई दिन से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


सीएचसी की दवा से नहीं हो रहा फायदा
बीमार बच्चों के परिजनों का कहना है कि वह लोग कई बार सीएचसी से दवा ला चुके हैं लेकिन अभी तक कोई फायदा नहीं हो रहा है। बताया कि बच्चों की बिना जांच पड़ताल के वहां हर बार लाल पीली गोलियां देकर वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक जो बात सामने आई है, उसमें त्वचा संबंधी बीमारी लग रही है। जलालाबाद सीएचसी प्रभारी को टीम के साथ गांव में बीमार बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण को भेजा है। जरूरत पड़ी तो वह स्वयं गांव जाएंगे।
डॉ. आरपी रावत, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed