फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   छोटे कार्यकर्ताओं को बड़े नेताओं के साथ बराबरी पर लाएगी कांग्रेस

छोटे कार्यकर्ताओं को बड़े नेताओं के साथ बराबरी पर लाएगी कांग्रेस

Tue, 07 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
छोटे कार्यकर्ताओं को बड़े नेताओं के साथ बराबरी पर लाएगी कांग्रेस
फोटो 07 व 08 में।
विज्ञापन

छोटेे कार्यकर्ताओं को बड़े नेताओं के साथ बराबर पर लाएगी कांग्रेस
स्वागत समारोह में बोले राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य जितिन प्रसाद
जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं, नए चेहरों को चुनाव लड़ाने की घोषणा की
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। चार राज्यों में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले वर्ष लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन के स्वरूप और क्रि या-कलापों में आमूल परिवर्तन करने का निर्णय किया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित होने के बाद गृह जनपद आए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सोमवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रस्तावित बदलाव का खाका खींचते हुए साफ कहा कि चुनाव के लिए तैयार की जा रही कांग्रेस में न तो कोई नेता बड़ा होगा और न ही कार्यकर्ता छोटा माना जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सौ साल से इसीलिए कायम है कि इसने देश की मूल भावना और स्वरूप से कभी समझौता नहीं किया। चुनाव हारे अथवा जीते, लेकिन पार्टी ने किया वही जो देश और जनता के हित में हुआ। कांग्रेस को अगले सौ साल तक चलाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब संगठन में बराबरी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत यह मुकाम हासिल होने पर मेरा भी फर्ज बनता है कि अंतिम पंक्ति के कांग्रेसियों को आगे लाया जाए इसलिए राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप सामान्य कार्यकर्ताओं को आगे लाकर चुनाव लड़ाया जाएगा क्योंकि यही वक्त की मांग और कांग्रेस सहित देश की मजबूती के लिए जरूरी भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 06 में।
बैंड बाजों और 51 किग्रा. की माला से हुआ स्वागत
वरिष्ठ कांग्रेसी मास्टर वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुए स्वागत समारोह में विभिन्न तहसीलों से इतने कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ से गदगद जितिन प्रसाद ने चुटकी ली कि यह पीएम की रैली की तरह थानेदारों, कोटेदारों और ठेकेदारों द्वारा जुटाई गई भीड़ नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रमोद मिश्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को 51 किग्रा. की माला पहनाई और जिला अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने दलित नेता दौलतराम के साथ उन्हें शाल ओढ़ाई। मनोज शर्मा गोपाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह, पीसीसी सदस्य हरभजन सिंह दुआ, बरेली के जिला अध्यक्ष रामदेव पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed