{"_id":"5b522aab4f1c1b45748b6202","slug":"201532111531-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखाकार से गाली-गलौज करने वाला शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखाकार से गाली-गलौज करने वाला शिक्षक निलंबित
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखाकार से गाली-गलौज करने वाला शिक्षक निलंबित
पटल सहायक को धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में पटल सहायक से गाली गलौज करने, धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में बीएसए ने सिंधौली ब्लॉक के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी खुटार को सौंप दी गई है।
बीएसए को वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के लेखाकार बालेश कुमार मिश्र ने बताया कि वह 16 जुलाई को अपराह्न कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहे थे, कि करीब तीन बजे सिंधौली क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बबौरी के सहायक अध्यापक महेंद्र पाल सिंह अपने जीपीएफ ऋण के बारे में जानकारी हासिल करने आए। महेंद्र पाल सिंह ने 12 जुलाई को ही जीपीएफ ऋण संबंधी कागजात दिए थे, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 13 जुलाई को ही ऋण की संस्तुति कर दी गई। अगले दो दिन राजकीय अवकाश होने के कारण 16 जुलाई को कार्यालय खुला और उन्होंने उसी दिन पत्रावली बीएसए कार्यालय में प्रस्तुत कर दी।
आरोप है कि सहायक अध्यापक महेंद्र पाल सिंह ने ऋण संबंधी जानकारी लेने के बाद अनावश्यक आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया और अपशब्द कहते हुए देख लेने की धमकी दी। जब कर्मचारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वह उत्तेजित हो उठे। बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि संबंधित शिक्षक को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिंधौली से संबद्ध करते हुए मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी खुटार को सौंप दी गई है।