{"_id":"5ace17394f1c1b663d8b490f","slug":"201523455801-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-30,बंडा में दुकानों को तोड़ता जेसीबी चालक
बंडा में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी
कई दुकानें ढहाई, मलबे में दबा सामान
दुकानदारों और अधिकारियों के बीच जमकर हुई हॉट टॉक
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा।
नगर में बिलसंडा रोड पर चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर बुधवार को जेसीबी से अवैध कब्जे हटवाकर नाला निर्माण का रास्ता साफ कर दिया गया। कई दुकानें जेसीबी से गिरा दी गई, इस दौरान दुकानों में रखा सामान भी मलबे में दब गया।
बंडा में बिलसंडा मार्ग पर अतिक्रमण के चलते छह माह से नाला और सड़क का निर्माण रुका पड़ा था। पीडब्लूडी विभाग की ओर से दुकानदारों को तीन बार नोटिस दिए जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। मंगलवार को विभाग की ओर से प्रचार कराते हुए शाम तक अतिक्रमण हटा लेने को कहा गया, लेकिन दुकानदार फिर भी चुप्पी साधे रहे। बुधवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सौरभ यादव राजस्व विभाग के कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जेसीबी से अवैध कब्जा कर बनाई गई दुकानों को गिराना शुरू कर दिया गया। इससे दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। कुछ दुकानदार सामान नहीं निकाल सके और दुकान में रखा सामान मलबे में दब गया। इसको लेकर दुकानदारों और नायब तहसीलदार के बीच नोकझोंक भी हुई, लेकिन अवैध कब्जा हटाने का काम नहीं रोका गया। मुख्य चौराहे के पास शिव मंदिर गेट ढहाना शुरू हुआ तो तमाम लोगों ने नाराजगी जताई, लेकिन उनकी एक न चल सकी।
00
अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप
बंडा। नगर में बिलसंडा मार्ग पर दर्जन भर दुकानें ढहाकर अतिक्रमण हटाया गया लेकिन मुख्य चौराहे के पास सरस्वती शिशु मंदिर गेट के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान की हवा निकल गई। दुकानदारों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव में अतिक्रमण नहीं हटाया। लोगों ने कहा कि अतिक्रमण हटाया ही गया है तो भेदभाव न कर अवैध कब्जा पूरी तरह से हटाया जाना चाहिए था। मामले की शिकायत डीएम से की जाएगी।
विज्ञापन
00
रोड के किनारे अवैध कब्जा चिह्नित करने की जिम्मेदारी पीडब्लूडी की है। पहले से ही अतिक्रमण चिह्नित किया जा चुका था। राजस्व और पुलिस विभाग शांति बनाए रखने के लिए भेजा गया था। कई अतिक्रमण रह गया है तो पीडब्लूडी कार्रवाई करेगी।
मोइनुल इस्लाम, एसडीएम पुवायां