फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मनमानी फीस वसूली पर संगठनों में उबाल, स्कूलों का पुतला फूंका

मनमानी फीस वसूली पर संगठनों में उबाल, स्कूलों का पुतला फूंका

Tue, 27 Mar 2018 10:07 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
मनमानी फीस वसूली पर संगठनों में उबाल, स्कूलों का पुतला फूंका
स्लग-- मनमानी फीस वसूली पर गुस्सा
विज्ञापन

अर्धनग्न होकर सड़क पर उतरे और स्कूलों का पुतला फूंका
भारतीय युवा परिषद के कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में नए शिक्षा सत्र के लिए प्रवेश शुल्क समेत अन्य मदों में मनमानी फीस वसूले जाने को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने नाराजगी जताई है। इसी मुद्दे को लेकर स्कूलों के खिलाफ पहले से मुहिम छेड़े सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को खिरनीबाग चौराहा पर निजी स्कूलों का पुतला फूंका और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में एसडीएम रामजी मिश्र को ज्ञापन दिया। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित था। इससे पहले, भारतीय युवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी की और एसडीएम को ज्ञापन देकर स्कूलों में धांधली की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की।
0000000000000000000000000000000000


फोटो 09 मेें।

शव यात्रा निकाल की नारेबाजी
जनता की आवाज संगठन के कार्यकर्ता शहीद उद्यान गेट पर इकट्ठा हुए और निजी स्कूलों का पुतला बनाकर शव यात्रा निकालने के साथ ही अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में जुलूस के रूप में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट की ओर बढ़े। खिरनीबाग चौराहे पर सुदामा स्कूल के पास नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका गया और कुछ देर मातमपुर्सी के बहाने धरना भी दिया। कलक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देकर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने इस बात पर नाराजगी जताई कि संगठन की ओर से दो साल से आंदोलन किए जाने के बावजूद अभिभावकों का शोषण करने वाले स्कूल संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई। प्रदर्शन में गंगा सहाय शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनी गुप्ता, अनिल अवस्थी, अनुराधा, रचना देवी, संतोष गुप्ता, डॉ. हनीफ, हरिओम गुप्ता, मोनू वर्मा आदि शामिल रहेे।
विज्ञापन


0000000000000000000000000000000000

फोटो 08 में।
शैक्षिक स्तर में सुधार की उठाई मांग
भारतीय युवा परिषद के अध्यक्ष रामजी अवस्थी ने एसडीएम को ज्ञापन पढ़कर सुनाया और शिक्षा का स्तर सुधारने और निजी स्कूलों में हर साल अगली कक्षा में लिए जाने वाले प्रवेश शुल्क पर रोक की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि निजी विद्यालयों में शिक्षकों समेत स्टाफ का चयन शिक्षा अधिकारियों से अनुमोदन लेकर किया जाना चाहिए। साथ ही नियम विरुद्ध तरीके से एक संस्था द्वारा कई स्कूल संचालित किए जाने पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में शोभित मिश्रा, हर्षित गुप्ता, प्रशांत सक्सेना, गौरव त्रिवेदी, अतुल मौर्य, नीलमणि त्रिवेदी, ध्रुव गुप्ता, अंकित भारती, अंकुर दीक्षित, सत्यम रस्तोगी, अवनीशशुक्ला, अमन बाजपेयी, अनुपम वर्मा आदि शामिल रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed