{"_id":"51ba3c500d26e12347b19fb21fd601a9","slug":"20-will-take-the-oath-of-office-to-the-newly-elected-village-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 को नव निर्वाचित ग्राम प्रधान लेंगे पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 को नव निर्वाचित ग्राम प्रधान लेंगे पद की शपथ
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
सब कुछ ठीक रहा तो गांवों में नई सरकार का गठन 26 दिसंबर को हो जाएगा। डीएम शुभ्रा सक्सेना द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग से मिले दिशा निर्देशों के अनुरूप सोमवार को नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण और पहली बैठक का कार्यक्रम घोषित कर दिया। घोषित काय्रक्रम के अनुसार 20 दिसंबर को ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी और 26 दिसंबर को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक करके संबंधित उप समितियों का गठन किया जाएगा।
डीएम ने स्पष्ट किया कि जिन ग्राम पंचायतों में प्रधान निर्वाचित होने के साथ ग्राम पंचायत सदस्यों के दो तिहाइ्र पद भर चुके हैं, उन ग्राम पंचायतों के संघटन की अधिसूचना 26 दिसंबर को संबंधित विकास खंड के निर्वाचन अधिकारी नियत प्रारूप पर जारी करेंगे। साथ ही इस आशय का प्रमाण पत्र भी देंगे कि विकास खंड की अमुक ग्राम पंचायतों का संघटन करके ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जा चुकी है।
दोपहर 1.15 बजे दिलाई जाएगी शपथ
डीएम द्वारा सभी खंड विकास अधिकारियों को भेजे गए सर्कुलर के अनुसार ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों को 20 दिसंबर को दोपहर 1.15 बजे संबंधित विकास खंड कार्यालय के हाल, डबाकरा भवन अथवा बीडीओ के स्तर से चयनित ब्लॉक के किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर शपथ दिलाई जाएगी। बाद मेें शपथ लेने वाले ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों की सूचना जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
00000000000000000000000000000000
शपथ ग्रहण कराने को अधिकारी नामित
शपथ ग्रहण कराने के लिए डीएम ने ब्लॉक वार अधिकारी नामित कर दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भावलखेड़ा ब्लॉक, ददरौल में वहां के बीडीओ, कांट में क्षेत्र के एडीओ पंचायत, मदनापुर में डीडीओ, जलालाबाद में क्षेत्र के एडीओ पंचायत, मिर्जापुर में क्षेत्रीय एडीओ पंचायत, कलान में वहां के बीडीओ, तिलहर में क्षेत्र के एडीओ पंचायत, जैतीपुर में जिला कृषि अधिकारी, खुदागंज में क्षेत्र के बीडीओ, निगोही में क्षेत्रीय एडीओ पंचायत, पुवायां में वहां के बीडीओ, बंडा में क्षेत्र के एडीओ पंचायत, खुआर में एआर कोआपरेटिव और सिंधौली ब्लॉक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को शपथ दिलाने के लिए अधिकृत किया गया है।
0000000000000000000000000000000
ग्राम पंचायतों में गठित होंगी निम्र समितियांग्राम पंचायतों की 26 दिसंबर को होने वाली खुली बैठकों में कइ्र समितियों का भी गठन होना है। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में छह सदस्यीय नियोजन एवं विकास समिति, उप प्रधान की अध्यक्षता में छह सदस्यीय शिक्षा समिति, ग्राम प्रधान से नामित सदस्य की अध्यक्षता में छह सदस्यीय निर्माण कार्य समिति, नामित सदस्य की अध्यक्षता में छह सदस्यीय स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रधान की अध्यक्षता में छह सदस्यीय प्रशासनिक समिति और नामित सदस्य की अध्यक्षता छह सदस्यीय जल प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा। नियोजन एवं विकास समिति में महिला, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लिए एक-एक पद आरक्षित है। इसी तरह शिक्षा एवं जल प्रबंध समितियों में चार-चार सहयोजित सदस्य भी शामिल किए जाएंगे।