{"_id":"234039d0660c37912e5665891777af39","slug":"193-shicshamitron-deposit-the-option-letters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"193 शिक्षामित्रों ने जमा किए विकल्प पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
193 शिक्षामित्रों ने जमा किए विकल्प पत्र
शाहजहांपुर
Updated Thu, 07 May 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
जिले में रिक्त पदों के अनुसार दूसरे बैच के शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में हुई। डायट में 193 महिला एवं विकलांग शिक्षामित्रों ने शांतिपूर्वक ढंग से विकल्प पत्र जमा किए।
शिक्षामित्रों का समायोजन करने संबंधी विज्ञप्ति जारी करने और दूसरे दिन समायोजन का आदेश स्थगित करने से बुधवार को शिक्षामित्र भड़क गए थे। इस पर शिक्षामित्रों ने जमकर धरना-प्रदर्शन भी किया था। शिक्षामित्रों ने बीएसए और पूजा सिंह के विरोध में नारेबाजी भी की थी। बृहस्पतिवार को इस तरह की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इंतजाम कर लिए गए थे।
नगर क्षेत्र शाहजहांपुर और तिलहर को मिलाकर जिले में दूसरे बैच के 352 शिक्षामित्रों का समायोजन किया जाना है। इसके लिए 201 महिला और विकलांग शिक्षामित्रों को काउंसिलिंग करके विकल्प पत्र दिए जाने के लिए बृहस्पतिवार को बुलाया गया था। डायट में सुबह सात बजे से ही चार खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम ने विकल्प पत्र लिए जाने का काम शुरू कर दिया। शाम साढ़े चार बजे वहां पर पहुंची 188 महिला और पांच विकलांग शिक्षामित्रों से विकल्प पत्र जमा किए गए।
विज्ञापन
बीएसए के निर्देशन में राजेश चतुर्वेदी, मुन्नालाल त्रिवेदी, भगवान राव और आईपी सिंह ने कांउंसिलिंग की। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता देवेश वाजपेयी, नगर अध्यक्ष इमरान सईद खां, नगर मंत्री संजय डोनाल्ड, हरिराज सिंह, अरुण गुप्ता, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बीएसए राजेश वर्मा ने कहा कि काउंसिलिंग कराकर विकल्प पत्र देने वाले शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र उनके ही बीआरसी में मिल जाएंगे। कहा कि शुक्रवार को उन लोगों के नियुक्ति उनके दफ्तर से भेज दिए जाएंगे। शिक्षामित्र नियुक्ति पत्र वहीं से प्राप्त कर सकते हैं।