{"_id":"5c5efdedbdec222c510282d5","slug":"191549729261-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों, लिफ्ट का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने नवीनीकृत द्वितीय श्रेणी यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, प्लेटफार्म नंबर एक का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन आधुनिक बनेगा। स्वचालित सीढ़ियां लगने से बुजुर्गों, दिव्यांगों को एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। इससे पहले एडीआरएम अश्वनी कुमार ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज, विधायक मानवेंद्र सिंह, रोशन लाल वर्मा, चेतराम, वीर विक्रम सिंह प्रिंस का बुके देकर स्वागत किया।
शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में कृष्णाराज ने कहा कि आने वाले समय में शाहजहांपुर स्टेशन आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस होगा। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद रेल मंडल में स्वचालित सीढ़ियां अब तक देहरादून, हरिद्वार स्टेशनों पर ही हैं। अब शाहजहांपुर स्टेशन पर भी यह सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन पांच साल में शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदल चुकी है। कहलिया, बनथरा स्टेशनों पर भी काफी काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह शाहजहांपुर में एयरपोर्ट, कृषि विश्वविद्यालय के लिए भी प्रयास कर रही हैं। फर्रुखाबाद-मैलानी रेल लाइन का सर्वे हो चुका है। कई और रेलगाड़ियों का भी शाहजहांपुर में ठहराव शुरू होगा। बोलीं, शाहजहांपुर के लोगों को जल्द कुछ और अच्छी खबरें मिलेंगी। इस मौके पर राम बाबू गुप्ता, सत्यभान भदौरिया, डीएनई नीरज कुमार, डीएनई दीपक मेहरा, अजय होंडा, रामबरन सिंह चंदेल आदि रहे। इससे पहले यहां पहुंचने पर एडीआरएम अश्वनी कुमार की एसएस ओमशिव अवस्थी, एडीईएन रॉकी तुहर, वाणिज्य निरीक्षक एमके सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक शशांक पांडेय, भरत सिंह बिष्ठ ने अगवानी की। एडीआरएम ने इनके साथ स्टेशन पर व्यवस्थाएं देखीं।
संचालक ने पूर्व विधायक को कहा स्वर्गवासी
शाहजहांपुर। मंच के संचालन का जिम्मा शरद राही को दिया गया था। रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी होने के नाते इन पर बेहतर संचालन का भरोसा था, लेकिन बोलते वक्त शरद राही की जुबान फिसल गई। उन्होंने मीरानपुर कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह के पिता वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना को स्वर्गीय बता दिया। उनको श्रद्धांजलि तक देने लगे। इसी दौरान कृष्णा राज, वीर विक्रम सिंह और अन्य लोगों ने संचालक को टोका कि पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह अभी जीवित हैं। इस पर संचालक को माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन
कृष्णाराज, एडीआरएम के सामने झलका विधायक का दर्द
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों के शिलान्यास, द्वितीय श्रेणी यात्री प्रतीक्षालय और प्लेटफार्म नंबर एक के सौंदर्यीकरण के लोकार्पण के दौरान मीरानपुर कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह का दर्द भी सामने आ गया। वह जब मंच पर बोलने आए तो मीरानपुर कटरा स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव न होने, पेयजल की व्यवस्था न होने की बात उन्होंने कही। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज और एडीआरएम से अनुरोध किया कि मीरानपुर कटरा स्टेशन का भी थोड़ा ध्यान रखें।