{"_id":"5c2b6ea4bdec2256fa269127","slug":"191546350244-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाला और पछुआ हवा से तापमान में बढ़ोतरी बेअसर, सर्दी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाला और पछुआ हवा से तापमान में बढ़ोतरी बेअसर, सर्दी बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रात में आसमान साफ रहने और पछुआ हवा का वेग थमने के बावजूद मंगलवार को सुबह सूर्योदय से पहले तक कड़ाके की सर्दी जनजीवन को बेहाल करती रही। हालांकि, पाला गिरने के बावजूद न्यूनतम तापमान बढ़कर 4.5 डिग्री हो गया, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। दोपहर को धूप निकलने से ठंड का प्रकोप थोड़ा कम हुआ, लेकिन दिन ढलने के बाद फिर से पैदा हुई गलन ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। मौसम और कृषि से जुड़े वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान आसमान में लगातार बादल छाने से तापमान बढ़ने और कोहरा गिरने के आसार हैं।
गत शनिवार को पाला गिरने से रात मेें न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 1.8 डिग्री सेल्सियस रह गया था। दिन में धूप निकलने से रविवार को रात के तापमान में 0.7 डिग्री का मामूली उछाल आया, लेकिन ठंडी पछुआ हवाएं सर्दी का अहसास कराती रहीं। इस कारण दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना रहा। बीते दिन हवा धीमी पड़ने से धूप की किरणों में थोड़ी तेजी आई और इस कारण रात में पारा भी दो डिग्री चढ़ गया। इसके बावजूद सुबह बिस्तर छोड़ने पर सर्दी शरीर में सिहरन महसूस कराती रही।
मंगलवार को सुबह से हवा थम जाने और आसमान साफ रहने से खिली कड़क धूप से दिन में अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री हो गया, लेकिन छायादार स्थानों और कमरों में जाते ही सर्दी अपना असर दिखाने लगी। इस कारण कलक्ट्रेट और विकास भवन के कार्यालयों में बैठे कर्मचारी धूप सेंकने के लिए किसी न किसी बहाने कुछ देर दफ्तर छोड़कर बाहर निकलते रहे। गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए उद्योगपति एवं समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने विद्या प्लाई एंड बोर्ड कंपनी से एक ट्रॉली लकड़ी शहर में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाने के लिए भेजी।
विज्ञापन
वार्ड मेंबर शब्बन ने गरीबों को बांटे कंबल
नगर निगम घोषित होने से पहले वार्ड संख्या 33 तारीन जलालनगर से सदस्य चुने गए शबन अली ने वार्ड क्षेत्र में गरीब परिवार चिह्नित कर उन्हें सर्दी से बचाने के लिए 101 कंबल बांटे। इस नेक कार्य में ताहरुफ खां, सैय्यद तनवीर, अली अयान, मोहसिन खां, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद राशिद आदि ने सहयोग किया।