{"_id":"5b8eca9d867a55481d113414","slug":"191536084637-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा में बिछेगी एक और लाइन, प्लेटफार्म का होगा विस्तारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा में बिछेगी एक और लाइन, प्लेटफार्म का होगा विस्तारीकरण
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-31,रोजा में इस सड़क की जगह पर बिछेगी नई रेल लाइन।
रोजा में बिछेगी एक और लाइन, प्लेटफार्म का होगा विस्तारीकरण
रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव, बहुरेंगे जंक्शन के दिन
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा(शाहजहांपुर)। लखनऊ और सीतापुर ब्रांच लाइन को शाहजहांपुर दिल्ली रूट से जोडने वाले रोजा जंक्शन का जल्द विस्तार होगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड को एक और पटरी बिछाने के साथ प्लेफार्म संख्या बढाने का प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि रेल अधिकारी स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कह रहे हैं लेकिन कार्रवाई के कागजी घोड़े दौड़ाने शुरू कर दिए गए हैं।
रोजा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सीतापुर की ओर से आने वाली ट्रेनों को पास किया जाता है, दो नंबर से लखनऊ की ओर ट्रेनों को रवाना किया जाता है, जबकि तीन नंबर से लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनें निकलती हैं। चार नंबर लाइन को रिजर्व रखा गया है। सीतापुर की ओर से एक दर्जन से अधिक सुपरफास्ट ट्रेनों का आवागमन इस जंक्शन से होता है। दो लॉग हॉल गाडिय़ां भी निकलती हैं। इस कारण यहां जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। कई बार ऐसी स्थिति आई कि ट्रेनों को अलग-अलग स्थानों पर रोकने के बाद सुपरफास्ट ट्रेनों को पास कराया गया। इससे महत्वपूर्ण ट्रेनें लेट हो गईं और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह स्थिति आए दिन आती रहती है। इस स्थिति को देखते हुए स्थानीय रेल अधिकारियों ने एक और लाइन बिछाकर प्लेटफार्म नंबर पांच बनाए जाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है।
नरमू, उरमू के टूटेंगे कार्यालय
यदि इस प्रस्ताव पर मुहर लगी तो रेल कर्मचारियों की नरमू, उरमू आल इंडिया एससीएसटी यूनियन के कार्यालय और दो धार्मिक स्थल व रेलवे इंटर कॉलेज का गेट तोडना पड़ेगा।
विज्ञापन
...इसलिए जंक्शन पर नहीं बचती जगह
जंक्शन पर कामाख्या, आनंद बिहार, सहरसा, पोरबंदर, कर्मभूमि, मोरध्वज, जनसाधारण समेत करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनें यहां से निकलतीं हैं। इसके अलावा मुरादाबाद तक रूट क्लीयर करने के लिए कुछ ट्रेनों को काशन दिया जाता है, तो कुछ को लोको पायलट बदलने के लिए रुकना पड़ता है। आधा दर्जन से अधिक मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में डीजल भी यहां डाला जाता है।