{"_id":"5b819b8642c792466753118e","slug":"191535220614-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरानपुर कटरा में रोकी गईं जनसेवा, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरानपुर कटरा में रोकी गईं जनसेवा, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा में रोकी गईं जनसेवा, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस
मुरादाबाद यार्ड में पानी भरने से प्रभावित हुईं ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा(शाहजहांपुर)। बारिश की वजह से शुक्रवार रात और रविवार को दिन में रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा। मुरादाबाद यार्ड में पानी भरने से पटरियां डूबने के कारण रेलगाड़ियों को रास्ते में रोकना पड़ा। दोपहर के बाद ट्रेनों का संचालन पटरी पर आया। ट्रेनें लेट-लतीफ होने से यात्रियों को परेशानी हुई।
शुक्रवार को दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश रात में काफी तेज हो गई। रात भर हुई बारिश की वजह से कई स्थानों पर रेल पटरियां पानी में डूब गईं। शाहजहांपुर और रोजा यार्ड में भी पानी भर गया। अप लाइन की 15209 जनसेवा एक्सप्रेस और 13719 पाटलीपुत्र एक्सप्रेस को करीब 45-45 मिनट तक मीरानपुर कटरा स्टेशन पर रोकने के बाद आगे रवाना किया गया। इधर, शहर में गोविंदगंज आउटर पर सिग्नल में भी तकनीकी कमी आ गई। यहां ट्रेनों को मेमो देकर पास किया गया।
------
शहीद एक्सप्रेस रद, यात्रियों ने स्टेशन पर किया हंगामा
रेलवे पर मनमानी का आरोप, एसएस से नोकझोंक की
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा(शाहजहांपुर)। शहीद एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों ने रविवार को रोजा और शाहजहांपुर स्टेशन पर हंगामा किया। इस दौरान शाहजहांपुर स्टेशन पर यात्रियों ने एसएस ओमशिव अवस्थी के साथ नोकझोंक भी की। रेलवे पर मनमाने ढंग से ट्रेनों के संचालन का आरोप लगाया।
विज्ञापन
दरअसल, रविवार को शहीद एक्सप्रेस को रद कर दिया गया। यह ट्रेन घंटों देरी से चल रही थी। काफी यात्री रिजर्वेशन करा चुके थे। इनको पता लगा कि ट्रेन रद हो गई और उनका रिफंड भी नहीं आया है। कई यात्री पूछताछ खिड़की पर पहुंचे। यहां शहीद एक्सप्रेस के टिकट पर दूसरी ट्रेन में यात्रा करने के बारे में पता किया तो बताया गया कि यह गैरकानूनी होगा। इस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में एसएस ने किसी तरह से यात्रियों को समझा कर शांत किया। करीब आधा घंटे तक हंगामा होता रहा।