फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रेनें हो रहीं फुल, रोडवेज बसों में भी भीड़ बढ़ी

ट्रेनें हो रहीं फुल, रोडवेज बसों में भी भीड़ बढ़ी

Fri, 24 Aug 2018 12:07 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनें हो रहीं फुल, रोडवेज बसों में भी भीड़ बढ़ी
फोटो-12, 13
विज्ञापन

ट्रेनें हो रहीं फुल, रोडवेज बसों में भी भीड़ बढ़ी
अगले 15 दिन तक सभी सीटें आरक्षित
पीलीभीत को लेकर रोडवेज के पास कोई प्लानिंग नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इससे पहले ही ट्रेनों और रोडवेज बसों मेें यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। ज्यादातर ट्रेनें फुल हैं। अगले 15-20 दिन तक ट्रेनों में आरक्षित सीटें खाली नहीं हैं। रक्षाबंधन पर लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी रोडवेज का दावा है कि पर्याप्त बसें रहेंगी। यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी, जबकि पीलीभीत रोड को लेकर अब तक रोडवेज के पास कोई प्लानिंग नहीं है।
त्योहारों पर अक्सर यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। ट्रेनें फुल होने और रोडवेज बसों के मनमाने संचालन का खामियाजा यात्री भुगतते हैं। लोकल रूटों पर इस दौरान डग्गामार वाहनों की चांदी होती है। रक्षा बंधन से पहले ऐसे ही हालात पैदा होने लगे हैं। शाहजहांपुर डिपो के बेड़े में 105 निगम की और 76 अनुबंधित बसें हैं। तीन महीने पहले शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल लाइन को ब्राडगेज में परिवर्तित करने का काम शुरू होने के बाद से इस लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद है। पर्याप्त बसें न होने से यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना हो रहा है। रक्षाबंधन से पहले इस रोड पर यातायात की समस्या और भी बढ़ने लगी है। डिपो के अधिकारियों का कहना है कि रक्षाबंधन पर तीन दिन तक बसों का संचालन यात्रियों को देखते हुए किया जाएगा। जहां के यात्री ज्यादा होंगे उसी रूट पर बस को भेजा जाएगा। इधर, ट्रेनों की दशा किसी से छिपी नहीं है। जनरल कोच पहले ही फुल होते हैं। अब शयनयान और आरक्षित श्रेणियों में भी जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


फ्री यात्रा के लिए विभागीय आदेश का इंतजार
- रक्षा बंधन पर बहनों के लिए रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की बात हाल ही में मुख्यमंत्री ने कही थी। इस संबंध में अब तक विभागीय आदेश डिपो के अधिकारियों को नहीं मिला है। ऐसे में दुविधा की स्थिति बनी हुई है। एआरएम का कहना है कि फ्री यात्रा के लिए क्या मानक रहेंगे और कितनी दूरी तक की फ्री यात्रा की जा सकती है इस पर स्थिति विभागीय आदेश के बाद ही साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल रूटों पर दौड़ेंगी 76 अनुबंधित बसें, फेरे बढ़ेंगे
- रक्षा बंधन पर लोकल रूटों पर यात्रियों के बढ़ने वाले दबाव को देखते हुए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दावा किया जा रहा है कि लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं होगी। डिपो की 76 अनुबंधित बसों को लोकल रूटों पर लगाया जाएगा। जरूरत होने पर बसों की संख्या में इजाफा भी किया जाएगा। इसके साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

वर्जन-
रक्षा बंधन को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। डिपो के पास 76 अनुबंधित बसें हैं। 105 निगम की बसें भी बेड़े में हैं। जिन रूट पर ज्यादा सवारियां होंगी, उन्हीं पर बसों को भेजा जाएगा। चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। बसों के फेरे भी बढ़ाए जा रहे हैं।

-आरके वर्मा, एआरएम शाहजहांपुर डिपो

इनसेट..........
रोडवेज के स्टॉक में रहेगा 35 हजार लीटर डीजल

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन को देखते हुए रोडवेज ने डीजल का कोटा भी फुल रखा है। डिपो के स्टॉक में 35 हजार डीजल है। प्रतिदिन करीब आठ हजार लीटर डीजल की खपत होती है। दरअसल, पिछले दिनों शाहजहांपुर डिपो के डीजल पंप में तकनीकी खराबी आने से समस्या पैदा हो गई थी। कुछ बसों के लिए बरेली से डीजल भरवाने को कहा गया तो बरेली डिपो ने इंकार कर दिया। डिपो के बेड़े में कुल 181 बसें हैं। इनमें 105 निगम की और 76 अनुबंधित हैं। निगम की बसों में डीजल डिपो के पंप से ही भरा जाता है। रक्षा बंधन पर बसों के फेरे बढ़ाए जाने से डीजल की खपत भी बढ़ जाएगी। एआरएम आरके वर्मा ने बताया कि डीजल समेत सभी व्यवस्थाओं को पहले से दुरुस्त कर लिया गया है। स्टॉक में करीब 35 हजार लीटर डीजल की क्षमता है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed