फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   महिलाओं ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का किया घेराव

महिलाओं ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का किया घेराव

Sat, 11 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का किया घेराव
फोटो-18,जलालाबाद के बिजली उपकेन्द्र पर अधिशासी अभियंता को घेरे महिलाएं
विज्ञापन

महिलाओं ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। बिजली विभाग की मनमानी से नाराज ग्राम प्रधान रामलड़ैते वर्मा के नेतृत्व में गांव सुजावलपुर की तमाम महिलाओं ने अधिशासी अभियंता का कार्यालय में घेराव कर नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता ने उनकी समस्या का निदान अति शीघ्र करा देने का आश्वासन देकर उनके गुस्से को शांत किया।

पीड़ित महिलाओं का कहना था कि उनके गांव में बिजली आने के बाद कई परिवारों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था परंतु विभाग द्वारा कनेक्शन नहीं दिए गए। करीब दो महीने पहले उन लोगों ने घर में रोशनी के लिए लाइन में तार डालकर एक बल्व लगा लिया था। दो तीन पहले गांव के आठ लोगों के नाम बिजली चोरी करने में दर्ज कर सभी के नाम नोटिस जारी कर दिए जिसमें उन सभी से जुर्माना जमा करने को कहा गया। जुर्माने में पूरे एक साल से चोरी करके बिजली जलाने का आरोप है और सभी से 90-90 हजार रुपयों से उपर जुर्माना ठोंका गया है। महिलाओं का कहना था कि वह लोग मजदूरी कर अपने परिवार की गुजर बसर करते हैं इतने रुपये कहां से जमा करेंगे। महिलाओं के तेवर देखते हुए अधिशासी अभियंता अनिल पांडेय ने कहा कि वह जांच कराकर जितने दिन बिजली चोरी की है उसी के अनुरूप जुर्माना जमा करा देंगे। इस आश्वासन के बाद महिलाएं वापस चली गईं। पूर्व में इन महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुन्नी देवी, कैकेयी, लीलावती, बेटी समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed