{"_id":"5ad367874f1c1b65098b499b","slug":"191523804039-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर ड्यूटी होने पर चालक ने खड़ी क र दी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर ड्यूटी होने पर चालक ने खड़ी क र दी मालगाड़ी
Updated Sun, 15 Apr 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरड्यूटी होने पर चालक ने खड़ी कर दी मालगाड़ी
स्टेशन अधीक्षक और चालक के बीच हुई हॉट टॉक
एक घंटे बाद दूसरा चालक मालगाड़ी लेकर हुआ रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा (शाहजहांपुर)।
‘सुरक्षा, संरक्षा और समयबद्धता’ अब रेल का पुराना जुमला हो चुका है। रेल चालकों को ट्रैक पर अंडररेस्ट दौड़ाया जा रहा है, जिसके चलते मालगाड़ी के चालक ने शनिवार की देर शाम 11 घंटे से ज्यादा ड्यूटी होने के बाद ट्रेन को ग्रीन सिग्नल होने के बाद मेन लाइन पर खड़ा कर दिया ट्रेन ले जाने को लेकर स्टेशन अधीक्षक और चालक के बीच हॉट टाक होती रही। इस दौरान डाउन मेन लाइन करीब एक घंटे तक ठप रही।
रेल अभिलेखों से मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के चालक नंदन कुमार शनिवार की सुबह पांच बजे ऑन ड्यूटी होकर रोजा के लिए रवाना हुए थे 180 किमी का सफर 11 घंटे में तय करते हुए शाम करीब छह बजे रोजा पहुंचे, लेकिन यहां भी उन्हें आगे जाने के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया गया। संरक्षा की दृष्टि से किसी भी रनिंग स्टाफ से 10 घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं ली जा सकती। चालक ने रोजा के दो नंबर प्लेटफार्म पर मेन लाइन पर ट्रेन को खड़ा कर आगे जाने से मना कर दिया। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह और चालक नंदन कुमार के बीच हॉट टाक हुई नंदन ने कहा कि संरक्षा नियमों के तहत हम आगे ट्रेन को नहीं ले जाएंगे यदि समयबद्धता जरूरी है तो किसी अधिकारी से लिखवा दो की संचालन के समय कोई दुर्घटना होती है तो प्रशासन जिम्मेदार होगा, जिसके लिए कोई अफसर तैयार नहीं हुआ। लोको प्रभारी हरि कुमार ने बताया कि बाद में दूसरे चालक चंदन कुमार को अरेंज कर ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इस कारण डाउन मेल लाइन एक घंटे तक बाधित रही।
00
15 चालक और 35 सह चालकों की नई तैनाती
रोजा मालगाड़ी के बेहतर संचालन के लिए मुरादाबाद के मंडल यांत्रिक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बरेली के 15 चालकों और रेलवे भर्ती बोर्ड से आए 35 सह चालकों को रोजा में नई तैनाती दी है जिनको तत्काल प्रभाव से ज्वॉइनिंग के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
सीसी ऑपरेशन के पद पर अवनीश मिश्र तैनात
रोजा। मंडल यांत्रिक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बेहतर संचालन और रनिंग स्टाफ की सुविधा के लिए लोको प्रभारी हरि कुमार त्रिवेदी से संचालन का काम कम करके सीसी ऑपरेशन के पद पर अवनीश मिश्र को तैनाती दी हैं।