फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बहादुरपुर के लोगों ने किया बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन

बहादुरपुर के लोगों ने किया बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Wed, 30 Aug 2017 07:20 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
बहादुरपुर के लोगों ने किया बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन
फोटो- 25-पुवायां के बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते बहादुरपुर बुजुर्ग के लोग
विज्ञापन


बहादुरपुर के लोगों का बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन
तीन साल से फुंका ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग
पुवायां।
गांव बहादुरपुर बुजुर्ग के लोगों ने तीन साल से फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर बुधवार को बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीओ को पत्र देकर जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।

गांव के प्रवीन कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, रामसागर, रामभरोसे महिपाल, पप्पू आदि ने एसडीओ को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनके गांव में लगा ट्रांसफार्मर तीन साल से फुंका है, इससे कई घरों में बिजली नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिए गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तीन साल से वे लोग बिजली का उपयोग किए बिना ही बिल अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ पीके रावत ने उपभोक्ताओं को जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवाकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed