फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   1907 healup from corona

मुश्किल वक्त में हौसला रखकर 1907 मरीजों ने कोरोना को दी मात

Sat, 29 Jan 2022 08:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
1907 healup from corona
शाहजहांपुर। वैक्सीन की ताकत ने लोगों के अंदर से कोरोना का खौफ कम कर दिया। लगातार चल रहे टीकाकरण कैंप और जांच का दायरा बढ़ने से मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आने लगी है। वहीं दूसरी तरफ लोग कोरोना को मात्र सात दिन के अंतराल में मात दे रहे हैं। अब तक 1907 लोगों ने कोरोना को शिकस्त देकर होम आइसोलेशन को पूरा कर लिया। जनपद में तीसरी लहर में दोगुने मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 898 है।
विज्ञापन

दूसरी लहर के शांत होने के बाद लोग कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। लेकिन तीसरी लहर में कोरोना की स्पीड बढ़ने पर वैक्सीनेशन सेंटरों पर भीड़ उमड़ने लगी। यही वजह थी कि वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों की संख्या काफी ऊपर पहुंच गई। जबकि, दूसरी डोज लगवाने वाले भी 96 प्रतिशत हो गए। 15 से 17 वर्ष तक के लोगों ने वैक्सीन लगवाने में खूब रुचि दिखाई। शिक्षण संस्थाओं और गली-मोहल्लों में वैक्सीनेशन कैंप लगे। टीका लगने के बाद ताकतवर हुए लोग कोरोना को मात देते हुए नजर आ रहे हैं। वैक्सीन की ताकत और हौसले से अब तक 1907 मरीजों ने कोरोना को हराकर होम आइसोलेशन को पूरा कर लिया। वर्तमान में 898 सक्रिय केस हैं, इसमें 896 होम आइसोलेशन में हैं। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि एल-2 सेंटर में दो मरीज सक्रिय हैं। कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों समेत 40 कोरोना के मरीज मिले
-शनिवार को कोविड-19 के 40 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादा लोग शामिल हैं। 3161 कोविड के सैंपल में 40 मरीजों में कोविड के संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस कर्मी शामिल हैं। संक्रमित होने वालों में ददरौल के नौ, कांट के आठ, कटरा के चार लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

69 प्रतिशत तक पहुंचा किशोर-किशोरियों के टीकाकरण का आंकड़ा
-वैक्सीनेशन एक्सप्रेस काफी तेजी से दौड़ रही है। कोविड-19 की पहली डोज 2407900 ने लगवा ली है। जबकि दूसरी डोज भी 96 प्रतिशत तक लोग लगवा चुके हैं। इसी तरह 15 से 17 वर्ष तक वालों को 69 प्रतिशत और प्रीकॉशन डोज 68 प्रतिशत लोगों ने लगवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed