फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आग से बीस बीघा गेहूं की फसल राख

आग से बीस बीघा गेहूं की फसल राख

Mon, 15 Apr 2019 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
आग से बीस बीघा गेहूं की फसल राख
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव शिकारपुर में पकी खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। इस आग में चार किसानों की 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब चार बजे गांव के ऋषिपाल सिंह पुत्र गंगा सिंह के आठ बीघा खेत में अचानक आग लग गई, जिससे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग ने अपनी चपेट में नन्हे पुत्र डालचंद का एक बीघा, मुंशी पुत्र सरदार का चार बीघा व पूरन लाल पुत्र चिरौंजी का सात बीघा भी चपेट में ले लिया। जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। भीषण आग की लपटें देख पास पड़ोस में गेहूं की कटाई कर रहे ग्रामीणों ने भाग कर गांव वालों को सूचना दी। आग लगने की सूचना पर ग्रामीण आग बुझाने पहुंचे। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। खेत मालिकों ने बताया खेत में आग कैसे लगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है ना ही कोई बिजली का खंभा है और ना ही कोई वहां पर आगजनी चीज है। यह अज्ञात कारणों से आग लगी है। आगजनी में किसानों का 20 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। किसानों के अनुसार उनका एक मात्र यही पेट पालने का साधन था, जोकि आग लगने से सब बर्बाद हो गया। वहीं लेखपाल जितेंद्र मौर्या ने बताया कि आग लगने की सूचना मिल गई है। गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी दमकल यूनिट नहीं पहुंची, जबकि यूपी 100 पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed