फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ‘सपा-बसपा गठबंधन के लिए बनाएं विचार’

‘सपा-बसपा गठबंधन के लिए बनाएं विचार’

Mon, 11 Feb 2019 08:10 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 11 Feb 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
‘सपा-बसपा गठबंधन के लिए बनाएं विचार’
शाहजहांपुर। गांधी भवन में सोमवार को साहू राठौर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने भाजपा पर पिछले चुनाव में समाज को इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सपा को समर्थन देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य जगजीवन प्रसाद साहू ने कहा कि समाज सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष चुनाव प्रचार करें। भाजपा ने उनके समाज के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए इस बार सपा-बसपा गठबंधन को मौका देना चाहिए। इलाहाबाद के हरीओम साहू ने कहा कि समाज के लोग अब जुमलेबाजी के चक्कर में न पड़ें और भाजपा से एकतरफा प्रेम न करें, क्योंकि पिछले चुनाव में भाजपा ने हमारे समाज का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी पार्टी ने हमारे समाज को सम्मान दिया है, तो वह सपा ही है। पूर्व राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि साहू राठौर समाज का वोट लेकर भाजपा ने उनका मान-सम्मान तक नहीं किया। उनकी पार्टी ने हमेशा समाज को सम्मान दिया है। बहराइच के विजय साहू ने कहा कि सपा सभी वर्गों का सम्मान करती है। साहू राठौर समाज को भी इसी ने सम्मान देने का काम किया है।
विज्ञापन

सर्वेश कुमार राठौर के संचालन में चले सम्मेलन में जिला प्रभारी दिनेश सिंह, जीवन प्रसाद साहू, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, रणंजय यादव, नवनीत यादव, रिजवान अली आदि ने भी विचार रखे। सम्मेलन में पंकज वर्मा, बहोरन राठौर, राम कुमार राठौर, स्तुति गुप्ता, अंशू साहू, कंचन राठौर, कंचन राठौर, निधि शर्मा, सनी राठौर समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed