फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भाकियू की किसान पंचायत में पहुंचे डीएम, सुनीं समस्याएं

भाकियू की किसान पंचायत में पहुंचे डीएम, सुनीं समस्याएं

Wed, 02 Jan 2019 07:06 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 02 Jan 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
भाकियू की किसान पंचायत में पहुंचे डीएम, सुनीं समस्याएं
शाहजहांपुर। किसानों की मांगों और समस्याओं को लेकर मुख्यालय पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में पंचायत की। वहां से भाकियू कार्यकर्ता कलक्ट्रेट की ओर रवाना होते कि इससे पहले ही डीएम अमृत त्रिपाठी वहां पहुंच गए। उन्होंने किसानों की पंचायत में जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था जल्द कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने उन्हें किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इससे पहले, पंचायत में जिलाध्यक्ष ने प्रशासन पर किसान समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नील गाय समेत अन्य आवारा पशु फसलों को नष्ट कर रहे हैं। राशन वितरण प्रणाली में कोटेदारों के स्तर से धांधली किए जाने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। कई किसान हजारों रुपये शुल्क जमा करने के बाद नलकूप के बिजली कनेक्शन को भटक रहे हैं। हरभजन सिंह की अध्यक्षता में हुई पंचायत में किसान नेता मंजीत सिंह ने कहा कि प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो भाकियू कलक्ट्रेट कैंपस में आवारा पशु भरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

पंचायत को भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजीव अवस्थी, रामकृष्ण प्रजापति, हरविंदर सिंह, अनिल सिंह यादव, रवि प्रकाश प्रजापति, आदित्य प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। इसी दौरान अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों से भेंट को वहां पहुंचे डीएम ने किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने उन्हें दिए ज्ञापन दिया। जिसमे तिलहर-निगोही मार्ग पर रटा गांव के पास क्षतिग्रस्त पुल निर्मित कराने, चीनी मिलों पर गत वर्ष का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने, गरीबों के छूटे आवास और शौचालय निर्मित कराने संबंधी आदि मांगें थीं। इस मौके पर शिशुपाल सिंह यादव, बाबूराम गंगवार, रेखा देवी, राजपाल शर्मा, हेतराम राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed