फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुरानी पेंशन बहाली को हड़ताल करेंगे बिजली कर्मी

पुरानी पेंशन बहाली को हड़ताल करेंगे बिजली कर्मी

Tue, 01 Jan 2019 07:02 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 01 Jan 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को हड़ताल करेंगे बिजली कर्मी
शाहजहांपुर। हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंपलाइज यूनियन से जुड़े बिजली कर्मचारी और विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप वेतन के पुनरीक्षण और पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगों की सुनवाई नहीं होने पर आगामी आठ व नौ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। नए वर्ष के उपलक्ष्य में यूनियन के पदाधिकारियों की बाईबाग विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय परिसर में मंगलवार को हुई बैठक में प्रांतीय महामंत्री केके शर्मा ने बताया कि गत 27 दिसंबर को हुए यूनियन के वार्षिक सम्मेलन में सरकार और प्रबंधन को समय रहते उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम विलास ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2017 तक के एरियर का भुगतान, वेतन विसंगतियों का निस्तारण, चिकित्सा भत्ता भुगतान, विभिन्न संवर्गों में पदों का सृजन, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण आदि मुख्य बिंदुओं से सरकार एवं प्रबंधन को पहले ही अवगत कराया जा चुका है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिला अध्यक्ष एवं इंटक सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि कहा कि नववर्ष पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यर्थ नहीं जाएगा और मजदूर कांग्रेस बिजली कर्मियों के आंदोलन में उनका साथ देगी। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष वीके त्रिवेदी ने पावर कारपोरेशन स्तर से वेतन पुनरीक्षण में हो रहे विलंब पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार नहीं चेती तो आठ व नौ जनवरी को हड़ताल होना तय है। बैठक में जिले के विभिन्न स्थानों से आए कर्मचारियों को अनिल तनेजा, छैलबिहारी लाल, केके खुराना, रावेंद्र लाल, आरसी लाल सक्सेना, फकीरे लाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed