फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रेल पटरी से उतरी, रोडवेज ने अतिरिक्त कमाए 10 लाख

रेल पटरी से उतरी, रोडवेज ने अतिरिक्त कमाए 10 लाख

Mon, 24 Dec 2018 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
रेल पटरी से उतरी, रोडवेज ने अतिरिक्त कमाए 10 लाख
ट्रेनों का संचालन ठप होने से रोडवेज ने अतिरिक्त कमाए 10 लाख
विज्ञापन


शाहजहांपुर। बघौली में शनिवार शाम हुए डिरेलमेंट ने एकाएक शाहजहांपुर डिपो की आमदनी को बढ़ा दिया है। शनिवार से सोमवार तक रोडवेज ने करीब 10 लाख रुपये अतिरिक्त कमाई की है। ठंड और कोहरे के मौसम के बीच बढ़ी कमाई से डिपो के अफसर गदगद हैं। मंगलवार को भी अतिरिक्त कमाई होने की उम्मीद है। डिरेलमेंट के दौरान एसएससी समेत कई परीक्षाएं होने का रोडवेज को पूरा लाभ मिला है।
हरदोई में बघौली के पास शनिवार शाम कोयला से भरी मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। इससे बाद से अप-डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप है। एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को रद्द करने के साथ 30 से ज्यादा को डायवर्ट कर दिया गया है। डिरेलमेंट होने के बाद शाहजहांपुर डिपो की 105 और अनुबंधित 76 बसों को उन रूटों पर चलाया जा रहा है जहां की ज्यादा सवारियां मिलीं रही हैं। कोहरे और शीतलहर के बीच बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। इस बार वीडीओ और एसएससी की परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को रही। ऐसे में ट्रेनों का संचालन ठप होने से परीक्षार्थियों का दबाव बढ़ गया। डिपो के अधिकारियों ने इसका पूरा फायदा उठाया। आंकड़ों पर गौर करें तो तीन दिन में शाहजहांपुर डिपो में 10 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई की है। सिर्फ रविवार को ही डिपो ने पांच लाख रुपये अतिरिक्त कमाए। शनिवार से ही रोडवेज बसों में यात्रियों की मारामारी है जो सोमवार रात तक जारी रही।
विज्ञापन

-----
वर्जन-
बसों का संचालन यात्रियों की सुविधाओं के अनुसार किया जा रहा है। डिरेलमेंट से रोडवेज पर यात्रियों का दबाव बढ़ा है। इनकम में भी इजाफा हुआ है। सिर्फ रविवार को ही पांच लाख रुपये अतिरिक्त कमाई हुई है। शनिवार और सोमवार की आय को जोड़कर करीब 10 लाख बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed