{"_id":"5b80478842c79246353bb5ef","slug":"181535133576-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बार मालगाडिय़ों से टकराए पशुओं के झुंड, ट्रैक बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बार मालगाडिय़ों से टकराए पशुओं के झुंड, ट्रैक बाधित
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बार मालगाड़ियों से टकराए पशुओं के झुंड, ट्रैक बाधित
40 मिनट के अंतराल पर घटनाएं, चार ट्रेनें प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अप और डाउन लाइन पर शुक्रवार को एक के बाद एक दो मालगाड़ियों से पशुओं के झुंड टकरा जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान किसान, बेगमपुरा और बरेली-बनारस एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। ट्रैक से पशुओं के अवशेष हटाने के बाद संचालन सामान्य हो सका।
शुक्रवार रेलवे के किमी संख्या 1219 के पास लखनऊ की ओर से आ रही मालगाड़ी से जंगली पशुओं का झुंड टकरा गया। इसमें दो पशुओं की मौत हो गई। पायलट ने सूचना कंट्रोल को दी। इसके बाद रेलवे का गैंग पहुंचा और ट्रैक साफ किया। इस दौरान 13307-किसान एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। इसके करीब 40 मिनट के बाद इसी स्थान पर मालगाड़ी से पशुओं का एक और झुंड टकरा गया। इससे ट्रैक बाधित हो गया। पशुओं के अवशेष अप और डाउन लाइन पर फैल गए। इस दौरान करीब 20 मिनट के लिए 12233 बेगमपुरा एक्सप्रेस और इसके पीछे आ रही 14236 बरेली-बनारस एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। इसके अलावा दो मालगाड़ियां भी खड़ी रहीं। ट्रैक क्लियर होने के बाद भी एहतियात के तौर पर यहां से ट्रेनों को मेमो देकर पास किया गया।
क्रॉसिंग पर गिरी डाल, खुले फाटक से गुजारीं ट्रेन
रोजा। लखनऊ-दिल्ली रेल रूट पर गेट नंबर 318 पर शुक्रवार दोपहर पेड़ की डाल गिर गई। इससे गेट बंद नहीं हो सका। इस दौरान खुले रेल क्रॉसिंग से ही ट्रेनों को 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का मेमो देकर पास किया गया। करीब एक घंटे के बाद डाल हटाने के बाद रेल फाटक को दुरुस्त किया गया। इसके बाद ट्रेनें सामान्य रूप से पास हो सकीं।
विज्ञापन
दो घंटे का ब्लॉक, सात ट्रेनें हुईं प्रभावित
रोजा में मानव रहित रेल क्रॉसिंग पर बदले गए स्लीपर
फोटो-42
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। मानव रहित रेल क्रॉसिंग नंबर 317 पर शुक्रवार को दो घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर ट्रैक के स्लीपर बदलने का काम किया गया। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा। ब्लॉक खत्म होने के बाद भी ट्रेनों को 25 किमी की रफ्तार के कॉशन पर पास कराया गया।
रोजा में यार्ड समेत मेन लाइन पर पिछले चार दिन से स्लीपर बदलने का काम चल रहा है। शुक्रवार को शाम पांच से सात बजे तक का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान अप- 13151 सियालदह, 22453 राज्यरानी, 13307 किसान एक्सप्रेस, 13005 पंजाब मेल, 13049 डुप्लीकेट हावड़ा-दिल्ली एक्सप्रेस, 14265 जनता एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा। शाम सात बजे ब्लॉक खत्म होने के बाद भी ट्रैक पर छिटपुट काम होता रहा। ट्रेनों को कॉशन के साथ पास किया गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि स्लीपर बदलने का काम पूरा कर लिया गया है।