{"_id":"5abfbe374f1c1bb6618b4c88","slug":"181522515511-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को आर्थिक उपहार है सामूहिक विवाह योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को आर्थिक उपहार है सामूहिक विवाह योजना
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदागंज।
भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब बेटियों के लिए आर्थिक उपहार है। वह ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने योजना के अंतर्गत 10 जोड़ों को 20-20 हजार की आर्थिक सहायता के चेक का वितरित किए।
विधायक ने कहा कि किसी गरीब की बेटी आर्थिक तंगी के कारण हाथ पीले होने से वंचित न रहे। इस काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरूआत की गई है। एक पांडाल के नीचे कई जोड़ों को दांपत्य जीवन में प्रवेश कराकर उन्हें 20 हजार रुपये प्रति परिवार की मदद करके शादी के साथ साथ आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि योजना के अंतर्गत गरीब किसान की बेटी का विवाह कराकर सरकार ने एक पुनीत कार्य किया है जो सराहनीय है। इस अवसर पर रंजना देवी, रूबी देवी, नीरज, बिटटू, सीमा देवी, रीना देवी, चांदनी, आरती देवी, किरन, लक्ष्मी, सोहिता को 20-20 हजार रुपये के चेक विधायक ने वितरित किए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह, एडीओ आईएसबी अवनीश चंद्र शर्मा, प्रधान सुधीर गंगवार, नरेंद्र सिंह, सतीश सिंह आदि लोग रहे।