फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अपने ही गढ़ नहीं बचा सके भाजपा के दिग्गज

अपने ही गढ़ नहीं बचा सके भाजपा के दिग्गज

Sat, 02 Dec 2017 10:02 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
अपने ही गढ़ नहीं बचा सके भाजपा के दिग्गज
शाहजहांपुर। निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा की काफी भद्द पिटी है। अपवाद के तौर पर एक नगर पंचायत को छोड़ दिया जाए तो अन्य सभी क्षेत्रों में भाजपा को पराजय का मुंह देखना पड़ा है। वहीं, जिस विधानसभा में भाजपा को पराजय मिली थी, वहां भाजपा को नगर पालिका अध्यक्ष मिला है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की बात की जाए तो शहर सीट पर सपा प्रत्याशी जहांआरा ने जीत दर्ज की है, जबकि शहर सीट पर सुरेश कुमार खन्ना लगातार आठ बार विधायक बनकर रिकार्ड बना चुके हैं और वह इस समय प्रदेश में कैबिनेट मंत्री भी हैं, इसके बावजूद नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पार्टी हार गई। तिलहर में सपा प्रत्याशी हाजरा बेगम ने परचम फहराया है। यहां भी भाजपा के राजीव राठौर को पराजय का मुंह देखना पड़ा। संयोग से तिलहर से भी भाजपा के रोशन लाल वर्मा विधायक हैं, लेकिन वह भी पार्टी को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन

पुवायां की बात करें तो यहां से निर्दल प्रत्याशी संजय गुप्ता ने बाजी मारी है। संजय गुप्ता ने भी भाजपा के डॉ. सुधीर गुप्ता को पटखनी दी है। इस विधानसभा में भी भाजपा के विधायक चेतराम हैं, लेकिन वह भी अपने प्रत्याशी की सीट नहीं निकलवा सके। अब बात करें जलालाबाद की। यहां की नगर पालिका में भाजपा ने अपना अध्यक्ष बनाने में कामयाबी हासिल की है, वह भी तब जब इस क्षेत्र में शरदवीर सिंह सपा के विधायक हैं और बाजी हाथ आई है भाजपा के मनेंद्र गुप्ता के हाथ। मनेंद्र गुप्ता का जीतना तब और महत्वपूर्ण हो गया, जब प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनके विरोध में तमाम भाजपाइयों ने कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के राजभवन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन मनेंद्र से जीत दर्ज कर साबित किया कि पार्टी ने उन्हें टिकट देकर कोई गलती नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नगर पंचायत की ओर चलते हैं। शहर विधानसभा क्षेत्र के ही क्षेत्र रोजा में भी निर्दल प्रत्याशी नीतू जाटव ने भाजपा की निर्मला कैथवार को धूल चटाई है। कटरा से भाजपा विधायक के क्षेत्र में कांग्रेस की जमाल फातिमा ने सपा की रेखा गुप्ता को पराजित किया, यहां भाजपा की कमला गुप्ता को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। वही, जलालाबाद क्षेत्र के अल्हागंज में भाजपा के राजेश वर्मा विजयी हुए, उन्होंने सपा प्रत्याशी राजू शाह को पराजित किया। इसी तरह खुदागंज से भाजपा प्रत्याशी सुधीर सिंह ने जीत दर्ज कर पार्टी की और क्षेत्र विधायक की लाज बचाई। उन्होंने बसपा के ताहिर अली को निशाना बनाया।

ददरौल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कांट में सपा की सुरैया बेगम ने जीत दर्ज कांग्रेस की मुनारा बेगम को पराजित किया, यहां भाजपा की सुषमा पाठक को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार पुवायां विधानसभा अंतर्गत खुटार में भी निर्दल प्रत्याशी अनुपम शुक्ला ने भाजपा के लक्ष्मन गुप्ता को पराजित किया। इस तरह भाजपा के पांचों विधायक अपने क्षेत्र में खरे नहीं उतर सके, जबकि एक मात्र सपा विधायक अपने क्षेत्र में मतदाताओं का विश्वास नहीं जीत सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed