{"_id":"5a0707274f1c1ba7678bada2","slug":"181510410023-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओसीएफएस और ओएलएफ देहरादून फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओसीएफएस और ओएलएफ देहरादून फाइनल में
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
match
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। ओसीएफ स्वर्ण जयंती स्टेडियम में चल रहे आयुध एवं आयुध उपस्कर उत्तर क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन सेमी फाइनल मैच खेले गए।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला मेजबान ओसीएफएस और ओएफ देहारादून के मध्य हुआ। इस मुकाबले में शाहजहांपुर की टीम ने शून्य के मुकाबले सात गोल से शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट पक्का किया। विजेता टीम की ओर से कप्तान मुर्तजा अली, गयूर खान, किश्वर अली, मुर्तजा अली, जुल्फिकार अली, आदित्य ने गोल किए। देहारादून की ओर से केसी तिवारी, पीएस नेगी, राजेश, मनीष कुमार, राजन दत्ता आदि का भी खेल सराहनीय रहा, लेकिन वह गोल नहीं कर सके।
दूसरा मैच ओएलएफ देहारादून और एसएएफ कानपुर बीच खेला गया, जिसमें ओएलएफ देहरादून ने 5-0 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल खेलने का अधिकार हासिल किया। विजेता टीम की ओर से कुलदीप कुमार, सुनील कुजूर आदि ने गोल किए। एसएएफ कानपुर के जेएस तोमर, प्रमोद मिश्रा, अजय तिवारी, विनोद यादव, ज्ञान सिंह ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। मैचाें में रेफरी की भूमिका मनीष कुमार द्विवेदी, तजम्मुल जैदी, महेंद्र कोरिया, अमर सिंह, मोहम्मद सलीम, अनुराग सिन्हा, मो. अरशद कमाल ने निभाई। स्कोरिंग अमर सिंह, अनूप सिंह, एके मौर्य ने और संचालन एसएम अजमल ने किया। इस अवसर पर खेल अधिकारी अनुराग यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कंचन, सचिव शारिक अली आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार सुबह 10:30 बजे होगा।