फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को छह हजार चार सौ रुपये

ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को छह हजार चार सौ रुपये

Sat, 23 Sep 2017 06:15 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को छह हजार चार सौ रुपये
शाहजहांपुर। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना शुरू हो गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को छह हजार चार सौ रुपये और शहर की गर्भवती महिलाओं के लिए छह हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे। इसमें शिशु की देखभाल के लिए मदद की जाएगी। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के समय मातृवंदन योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत तीन माह की गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल में चेकअप के बाद एक हजार रुपये उनके खाते में दिए जाएंगे। छह माह का गर्भ होने पर उनके खाते में दो हजार रुपये दिए जाएंगे। उसके बाद प्रसव होने पर महिला के खाते में दो हजार रुपये भेजे जाएंगे। साथ ही शिशु के टीकाकरण और देखभाल के लिए एक हजार चार सौ रुपये दिए जाएंगे। जबकि शहर की गर्भवती महिलाओं को छह हजार रुपये दिए जाएंगे। यह योजना एक जनवरी 17 से लागू मानी जाएगी। गर्भवती महिलाओं को तीन किश्तों में धनराशि मिलेगी। पहले शहर की गर्भवती महिलाओं को एक हजार रुपये और ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के लिए 1400 रुपये दिए जाते थे। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक कैलाश कुमार शर्मा ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय से सर्कुलर आ गया है। मातृवंदन योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed