फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   18 young men tied in marriage bonds

विवाह बंधन में बंधे 18 युवक-युवतियां 

Sun, 11 Jun 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 11 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
18 young men tied in marriage bonds
सामूहिक विवाह - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
कोरी समाज विकास सेवा समिति के बैनर तले आदर्श विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर 18 युवक-युवतियों ने एक साथ एक-दूसरे को जयमाल पहनाकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। आयोजन में मुख्य अतिथि फैजाबाद के पूर्व विधायक हुब्बराज, विशिष्ट अतिथि कमालगंज की चेयरमैन राजबेटी शंखवार, अति विशिष्ट अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज ने नवविवाहितों को उपहार के साथ आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन

गांधी भवन में हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कोरी समाज में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इस प्रकार के प्रयासों को समाजहित में बताया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह वास्तव में आदर्श कार्यक्रम होते हैं, ऐसे आयोजनों से ही दहेजप्रथा जैसी कुरीतियों से छुटकारा मिल सकता है। उन्होंने सभी के सुखद भविष्य की कामना की। जिलाध्यक्ष राम औतार कोरी ने टीम के सदस्यों और अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राम खिलावन की अध्यक्षता में हुए आयोजन का संचालन ईश्वर प्रकाश कोरी ने किया। 
विज्ञापन

विवाह में आयोजन समिति ने प्रत्येक नवदंपत्ति को बेड, गद्दे, चादर, तकिया, सिलाई मशीन, 51-51 बर्तन, डिनर सेट, सोने की नथ, पायल, संदूक, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन आदि उपहार भी भेंट किए। इस अवसर पर अतिथियों के रूप में नरेश चंद्र शंखवार, केपी सोल, आरवी माहौर, राम सजीवन कोरी, किरन कुमारी, राम स्वरूप कोरी, रामशरण कोली, राजेश कुमार, सूरज प्रकाश कोरी, मनोज कुमार कोरी आदि मौजूद रहे। व्यवस्था में जिला महामंत्री विजराम कोरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, मदनपाल, गंगादीन, संजय कुमार, राम नरायन, दीपक कुमार, राजेंद्र प्रसाद, पुत्तूलाल, प्रताप सिंह, सीताराम, डॉ. सुरेश कुमार, महेंद्र कोरी, पप्पू कोरी, विजलेश कुमार, मेवाराम, सूरजपाल, राम नरेश राजपूत आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000 
कौन-किसका बना जीवन साथी
सामूहिक विवाह में काजल संग लालू, रजनी संग सरसदू, सोनी संग अमन कुमार, सत्यवती संग मुनीश कुमार, सुनीता संग जगमोहन, खूशबू संग मनोज कुमार, तेज कुमारी संग नवल किशोर, आरती संग राकेश कुमार, संजना संग अरविंद, ज्योति संग वीरेंद्र कुमार, ऊषा संग विकास, सुधा संग श्याम बिहारी, लक्ष्मी संग धर्मेंद्र, बेबी संग सचिन कुमार, सोनी संग राकेश कुमार, लक्ष्मी संग वीरपाल, पिंकी देवी संग हरिओम, अर्चना संग सुरेश कुमार विवाह बंधन में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed