फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ठंड बढ़ने से गर्म हुआ हीटर, गीजर का बाजार

ठंड बढ़ने से गर्म हुआ हीटर, गीजर का बाजार

Fri, 28 Dec 2018 07:43 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 28 Dec 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
ठंड बढ़ने से गर्म हुआ हीटर, गीजर का बाजार
शाहजहांपुर। तापमान में गिरावट के चलते गर्म कपड़ों की दुकान पर तो भीड़ है ही इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक्स सामान की दुकानों पर पर खरीदारों की भीड़ बढ़ी है। महज तीन दिन की ठंड से हीटर-ब्लोअर, गीजर का बाजार गर्म हो गया है। दुकानदारों की मानें तो रूम हीटर और ब्लोअर खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या में तीन गुना तक इजाफा हुआ है। इमली और पत्थर के कोयला की बिक्री भी बढ़ी है। इमली के कोयलों की कीमतों में पांच रुपये प्रति किलो तो लकड़ी की कीमतों में सौ रुपये प्रति क्विंटल तक उछाल आया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ठंड ज्यादा होने से दोपहर तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर के वक्त सूर्य देव के दर्जन हुए, लेकिन धूप में ज्यादा असर नहीं था। फिर भी दोपहर से बाजारों में रौनक बढ़ने लगी। खासकर गर्म कपड़ों और इलेक्ट्रिक-इलेक्ट्रानिक दुकानों पर खूब खरीदारी हुई। शीतलहर के बीच ग्राहकों का जोर उन उपकरणों पर ज्यादा है जो बिजली की खपत कम करते हैं। व्यापारी जितेंद्र सिंह के के मुताबिक लोग सामान के दाम के साथ उसमें होने वाली बिजली की खपत का हिसाब जरूर लगा रहे हैं। ऐसे में ब्रांडेड सामान की विशेष डिमांड है। हीटर और ब्लोवर के अलावा गीजर और इमरसन राड के भी काफी ग्राहक आ रहे हैं। अभी तो सर्दी की शुरुआत है। ठंड अगर टिकी रही तो यह डिमांड और बढ़ेगी। इधर, बाजार में रजाई-गद्दे, गर्म कपड़ों की भी खूब बिक्री हो रही है। महिलाएं बच्चों की जरूरत के अनुसार गर्म कपड़े खरीद रही हैं।
विज्ञापन


सर्दी से बचाव के इलेक्ट्रानिक उपकरण
हीट कंवेक्टर 800 1900 रुपये
इमरसन रॉड 150 से 250 रुपये
रूम हीटर 300 से 1600 रुपये
वाटर वायलर 900 से 2000 रुपये
गैस गीजर 2500 से 3500 रुपये
इले. गीजर 3000 से 4000 रुपये
कोयला 30 रुपये प्रति किलो
लकड़ी 600 रुपये प्रति क्विंटल

कड़ाके की ठंड में भी नहीं जले अलाव,
मिर्जापुर। कड़ाके की ठंड के पड़ने के बाद भी तहसील प्रशासन गरीब बेसहारा लोगों की मदद के लिए न तो सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवा रहा है और न ही गरीबों को कंबल वितरण कर रहा है। जिससे कमजोर तबके के लोग परेशान हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed