फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   3.2 डिग्री पर लुढ़का पारा, पछुआ हवाओं ने मौसम में बढ़ाई गलन

3.2 डिग्री पर लुढ़का पारा, पछुआ हवाओं ने मौसम में बढ़ाई गलन

Sun, 23 Dec 2018 07:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
3.2 डिग्री पर लुढ़का पारा, पछुआ हवाओं ने मौसम में बढ़ाई गलन
3.2 डिग्री पर पहुंचा पारा, पछुआ हवा ने मौसम में बढ़ाई गलन
विज्ञापन


शाहजहांपुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर और ठंडी पछुआ हवा के झोंके चलने से रात में आसमान साफ हो रहा है और इसी कारण शुक्रवार की रात में पारा लुढ़ककर 3.2 डिग्री पहुंच गया। मौसम में गलन बढ़ जाने से अमीर से लेकर गरीब तक हर तबके के लोगों को सर्दी सताने लगी है। हालांकि, आर्थिक रूप से सक्षम लोग गर्म कपड़ों से लैस होकर बाहर निकल रहे हैं, लेकिन दिहाड़ी कमाकर परिवार का पेट पालने वाले लोग सर्दी से बचाव में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। रैन बसेरों, रेलवे-रोडवेज स्टेशनों, मंदिरों आदि अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए नगर निगम ने अलाव लगवाए हैं, लेकिन मौसम की ठिठुरन लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगी है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर बना है, लेकिन रात में पारा तेजी से नीचके खिसक रहा है।
गन्ना शोध परिषद के मौसम अनुभाग में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को दिन में आसमान साफ होने से धूप दिन भर निकली रही, लेकिन उसमें तेजी का पूरी तरह लोप रहा क्योंकि पछुआ हवा के ठंडे झोंके शरीर से गर्माहट छीनते रहे। सर्दी और हवा से बचाव को लोग मंकी कैप, मफलर, दस्ताने, जैकेट आदि से लैस नजर आए। मौसम के बिगड़ैल तेवरों से गरीबों की हिफाजत को नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में करीब 35 स्थानों पर अलाव जलाने का प्रबंध किया है। रैनबसेरा भी खुला है, लेकिन अभी भी शहर में कई स्थानों पर लाचार-बेसहारा जैसे लोग सड़कों के किनारे ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन

...........
तापमान स्थिर और फसलें रहेंगी सुरक्षित
कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में गिरावट का गेहूं की फसल को बहुत लाभ मिलेगा, लेकिन पाला और कोहरा का प्रकोप बढ़ने पर आलू की फसल को झुलसा रोग से बचाने के लिए उचित रसायनों का निश्चित मात्रा मेें प्रयोग करना चाहिए। गन्ना शोध परिषद के निदेशक डॉ. जे सिंह के अनुसार अगले दो तीन दिन तक तापमान तीन डिग्री के आसपास स्थिर रहेगा। उन्होंने कहा कि धूप निकल रही है, इसलिए रात में बढ़ रही सर्दी से फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
कड़ाके की ठंड में भी नहीं जले अलाव
मिर्जापुर। हाड़कंपा देने वाली ठंड में भी गरीब वे सहारा लोगों की मदद के लिए तहसील प्रशासन ने कंबल बंटवाना तो दूर अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव तक नहीं जलवाए हैं, जिससे गरीब बेसहारा बेहद परेशान हैं। हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष विकास पांडेय व बृजेश गुप्ता ने डीएम से ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों को ठंड से बचाव के लिए शीघ्र ही कंबल वितरण करवाए जाने और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed