फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नीलम देवी बनी जठियापुर बुजुर्ग की प्रधान

नीलम देवी बनी जठियापुर बुजुर्ग की प्रधान

Wed, 29 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
नीलम देवी बनी जठियापुर बुजुर्ग की प्रधान
फोटो-40,जठियापुर बुजुर्ग की प्रधान को प्रमाणपत्र देते चुनाव अधिकारी
विज्ञापन

नीलम देवी बनी जठियापुर बुजुर्ग की प्रधान
नीलम के पति प्रेमचंद्र के निधन से रिक्त हुई थी सीट
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। गांव जठियापुर बुजुर्ग में हुए प्रधानी के चुनाव में नीलम देवी ने अपने पति के निधन से रिक्त हुई सीट पर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम को आठ वोटों से हरा दिया है।
प्रेमचंद्र दीक्षित के निधन के बाद गांव में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में प्रेमचंद्र दीक्षित की पत्नी नीलम देवी, धीरज दीक्षित और ज्ञानेंद्र कुमार चुनाव मैदान में थे। यहां कुल 792 में 626 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में हुई मतगणना में नीलम देवी को 306, धीरज दीक्षित को 298 और ज्ञानेंद्र कुमार को 18 मत मिले। चार मत निरस्त घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी शत्रुघ्न सरोज ने नीलम देवी को प्रमाणपत्र सौंपा। मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो-25, जलालाबाद में विजयी आशादेवी को प्रमाण पत्र देते रिटर्निंग आफीसर
शुक्लामई में प्रधान पद पर आशा देवी विजयी
जलालाबाद। ग्राम पंचायत शुक्लामई के हुए उप चुनाव में ब्लॉक प्रमुख राजाराम यादव की पत्नी आशा देवी विजयी घोषित की गईं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी हरवीर सिंह को 114 वोट से शिकस्त दी जबकि रामदेव ंसिंह तीसरे नंबर पर रहे। विजयी प्रत्याशी आशा देवी को रिटर्निंग आफीसर अनुज सक्सेना ने प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान तहसीलदार इरफान उल्ला खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में आठ प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन मुकाबला तीन के बीच हुआ। मतदान के दौरान कुल 988 वोट पड़े थे मतगणना में 15 वोट निरस्त घोषित किए गए। इस दौरान आशा देवी को 440, हरवीर कश्यप को 326 और तीसरे नंबर पर रहे रामदेव को 182 मत हासिल हुए जबकि शेष बचे 25 मत अन्य प्रत्याशियों में बंट गए। आशा देवी की जीत पर अनेक ग्रामीणों ने फूल भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed