फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चिनौर-इमली रोड पर इंसुलेटर फटने से ठप हुई बिजली सप्लाई

चिनौर-इमली रोड पर इंसुलेटर फटने से ठप हुई बिजली सप्लाई

Wed, 27 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
चिनौर-इमली रोड पर इंसुलेटर फटने से ठप हुई बिजली सप्लाई
लीड-
विज्ञापन

इंसुलेटर फटने से हजारों घरों की बत्ती गुल
बहादुरगंज और गोविंदगंज सब स्टेशन से जुड़े इलाके प्रभावित
बूंदाबांदी के दौरान बिजली पोल पर लगे इंसुलेटर शार्ट सर्किट के चलते हादसा
आधी रात के बाद तक अंधरे में डूबे रहे शहर के कई इलाके
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। चिनौर को कैंट एरिया में इमली रोड से जोड़ने वाले मार्ग पर मंगलवार की रात बूंदाबांदी के दौरान बिजली पोल पर लगा इंसुलेटर शार्ट सर्किट के चलते फट गया। इससे बहादुरगंज और गोविंदगंज सब स्टेशन से जुड़ी 33 केवी इनकमिंग लाइन ठप हो गई। बारिश के चलते भीगे पॉवर नेटवर्क को सुधारने में बाधा पड़ी। नतीजे में आधी रात के बाद शहर के कई मोहल्लों और कालोनियों में हजारों घरों की बिजली सप्लाई ठप रही। रात करीब ढाई बजे इंसुलेटर बदले जाने के बाद लाइन चालू हो सकी। भोर होने के बाद लाइन स्टाफ ने 33 केवी लाइन के ऊपर से गुजरीं पेड़ों की डालें हटाईं, जिससे कि आंधी के दौरान लाइन को सुरक्षित रखा जा सके।
चिनौर स्थित 132 केवी सब स्टेशन से निकली 33 केवी लाइन कैंट एरिया से होकर निकाली गई है जो इमली रोड चौराहा क्रॉस कर आगे गोविंदगंज सब स्टेशन के इनकमिंग फीडर तक जाती है। यही लाइन आगे बहादुरगंज के 33 केवी सब स्टेशन को भी बिजली फीड करती है। मंगलवार को रात करीब नौ बजे चिनौर-इमली रोड के बीच एक मजार के पास बूंदाबांदी से भीगी लाइन के तार शार्ट सर्किट की चपेट में आए तो पोल पर लगा इंसुलेटर बस्र्ट हो गया और इसी के साथ दोनों सब स्टेशनों की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

शुरुआत में बिजली अभियंताओं ने यही माना कि मौसम की खराबी से लाइन में ट्रिपिंग हुई है, लेकिन गोविंदगंज के एसएसओ द्वारा कई बार प्रयास करने पर भी इनकमिंग पैनल देर तक चालू नहीं हुआ तो अभियंता सक्रिय हुए। अधिशासी अभियंता विवेक पटेल के निर्देश पर लाइन स्टाफ ने फाल्ट तलाश करने के लिए पेट्रोलिंग शुरू करनी चाही, लेकिन बूंदाबांदी के कारण इस काम में रुकावट आ गई। रात 12 बजे तक बूंदाबांदी नहीं थमने पर तकनीकी टीम सीढ़ी लेकर पोल-दर-पोल लाइन चेक करते हुए इमली रोड से चिनौर की ओर बढ़ी, तब जाकर फाल्ट पकड़ में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि, उस वक्त भी हल्की बूंदाबांदी जारी रही। इसलिए प्रभारी अवर अभियंता अलंकृत मिश्रा ने शट डाउन लेकर लाइन बंद कराई और उसके बाद स्टाफ से काम शुरू कराया। भोर होने पर जेई मिश्रा स्टाफ को लेकर फिर इमली रोड पर पहुंचे और लाइन के ऊपर लहराने वाली पेड़ की डालें हटवाईं। पॉवर नेटवर्क में आई इस खराबी के कारण गोविंदगंज, डीएम कंपाउंड, कटिया टोला, भारद्वाज कालोनी, रूफस चरन लेन, चर्च कालोनी, सदर बाजार, खिरनीबाग, बहादुरपुरा, जेल रोड, टाउनहाल, बाड़ूजई फस्र्ट, बाड़ूजई सेकेंड (आंशिक), बहादुरगंज, मशीनरी मार्केट, तारीन बहादुरगंज, मल्हार मोड़, तारीन टिकली की नई कालोनी, आवास विकास कालोनी के पश्चिमी भाग, पीली मस्जिद आदि इलाकों में लोग रात को चैन की नींद नहीं ले पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed