{"_id":"5ab27b604f1c1bbe758b6a33","slug":"171521646432-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं के निस्तारण में देरी पर बिफरे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं के निस्तारण में देरी पर बिफरे डीएम
Updated Wed, 21 Mar 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 11
किसानों की समस्याओं के निस्तारण में देरी पर बिफरे डीएम
बेवजह देरी करने वाले अफसरों को निलंबित करने की चेतावनी
जिले भर में कैंप लगाकर सुनें गन्ना किसानों की समस्याएं: डीएम
शाहजहांपुर।
विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस पर किसानों की समस्याओं को सुनते हुए समस्याओं के निस्तारण में देरी पर डीएम अमृत त्रिपाठी ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही चेताया कि जिन अफसरों के स्तर से किसानों की समस्याओं के निस्तारण में देरी होगी उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले भर में कैंप लगाकर गन्ना किसानों की समस्याओं को सुनें और निस्तारण करें।
डीएम अमृत त्रिपाठी बुधवार को किसान दिवस की अध्यक्षता कर रहे थे। किसान दिवस में आए किसानों की समस्याओं को उन्होंने गंभीरता से लिया। उन्होंने किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए टीम बनाने के निर्देश दिए। बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के लंबे समय से निस्तारण न होने और बैठक से विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के नदारद होने पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। किसानों ने गन्ना पर्चियां न मिलने की बात कही। डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी को जांच कराकर समस्या निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि जिन किसानों के पास गन्ना नहीं है और उनको पर्चियां जारी की जा रही हैं। इसकी भी जांच कराएं। उन्होंने गन्ना माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने किसानों से कहा कि इस सत्र में जिले में सरकारी गेहूं खरीद पारदर्शी तरीके से की जाएगी। किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा। जिला विपणन अधिकारी को निर्देश दिए कि गेहूं खरीद केंद्रों की सूची और उनके प्रभारियों के मोबाइल नंबर उनको उपलब्ध करा दें। इनका प्रचार-प्रसार भी किया जाए। बैठक में सीडीओ संजीव सिंह, जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल समेत संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।