फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शहर में अध्यक्ष पद प्रत्याशी क्रांति का पर्चा खारिज

शहर में अध्यक्ष पद प्रत्याशी क्रांति का पर्चा खारिज

Wed, 08 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
शहर में अध्यक्ष पद प्रत्याशी क्रांति का पर्चा खारिज
nomination - फोटो : amar ujala
शाहजहांपुर। स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 की नामांकन प्रक्रिया पूरी होेने के बाद बुधवार को कलक्ट्रेट के विभिन्न कक्षोें में सदर तहसील के निकायों से चेयरमैन और वार्ड सदस्य पद को जमा किए गए नाम निर्देशन पत्रों की जांच और आपत्तियों के निस्तारण का काम शुरू हो गया। जांच में शाहजहांपुर नगरपालिका परिषद से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार क्रांति सिंह का नामांकन पत्र अपूर्ण होने के कारण खारिज कर दिया गया। देर शाम तक शहर की पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के 12 और 44 वार्डों के 452 नामांकन पत्र स्वीकृत हो गए।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी/एसडीएम रामजी मिश्रा ने बताया कि शहर की पालिका परिषद से अध्यक्ष पद का नामांकन कराते वक्त क्रांति सिंह ने मतदाता क्रमांक का उल्लेख नहीं किया। इस त्रुटि से जांच के दौरान उपस्थित प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक को अवगत कराने के साथ ही नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। अध्यक्ष पद को पार्टी प्रत्याशियों समेत निर्दलीयों द्वारा दाखिल 12 और वार्ड सदस्य के 452 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए। उन्होंने बताया कि कांट नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के सभी 11 और वार्ड सदस्य के 106 नामांकन वैध पाए गए।
विज्ञापन


रोजा से नीतू की उम्मीदवारी पर आपत्तियां
रोजा। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय उम्मीदवार नीतू सिंह पत्नी अनूप की उम्मीदवारी को लेकर विपक्षियों ने कई आपत्तियां लगाकर अफसरों को करीब चार घंटे तक उलझाए रखा। यह अलग बात रही कि सभी आपत्तियां तथ्यहीन पाएजाने पर खारिज कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस छोड़ कई पार्टी प्रत्याशियों और निर्दलीयों ने नीतू सिंह द्वारा नामांकन पत्र में 30 वर्ष की आयु दर्शाए जाने पर आपत्ति करके उनकी उम्र कम बताई। साथ ही यह भी कहा कि नीतू निकाय क्षेत्र में दो वार्डों से मतदाता हैं। आरओ/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सरोज कुमार ने जांच में पाया कि प्रत्याशी ने उम्र के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड और शपथ पत्र प्रस्तुत किया है। दो स्थानों से मतदाता होने पर प्रत्याशी ने सफाई दी कि इस बारे में बीएलओ को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने बीएलओ को दिए पत्र की रिसीविंग भी दिखाई। इसी आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने दोनों आपत्तियां खारिज कर नीतू का नामांकन पत्र स्वीकृत कर दिया। इसे मिलाकर अध्यक्ष पद के चार दलीय प्रत्याशियों समेत आठ और वार्ड सदस्य के 39 नामांकन स्वीकृत हुए।


स्वीकृत नामांकन पत्रों का निकाय वार ब्योरा
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम सर्वेश कुमार ने बताया कि तिलहर नगरपालिका परिषद में अध्यक्ष के 14 व वार्ड सदस्य के 210, जलालाबाद में अध्यक्ष के नौ व वार्ड सदस्य के 144, पुवायां में अध्यक्ष के 13 व वार्ड सदस्य के 151, नगर पंचायत अल्हागंज में अध्यक्ष के 11 व वार्ड सदस्य के 54, कटरा में अध्यक्ष के नौ व वार्ड सदस्य के 123, खुदागंज में अध्यक्ष के नौ व वार्ड सदस्य के 59 और नगर पंचायत खुटार में अध्यक्ष के आठ व वार्ड सदस्य के 77 नामांकन पत्र स्वीकृत हुए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/प्रभारी पंचस्थानीय चुनावालय सरोज कुमार के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन कार्यक्रम घोषित नहीं किया, लेकिन इस दिन नामांकन पत्रों की जांच से जुड़े अवशेष कार्य किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed